Odisha: ओडिशा में 'रत्नो का पहाड़' कही जाने वाली ये जगह अचानक इतनी चर्चे में क्यों आ गई? विस्तार से जानिए..
Odisha: ओडिशा के इस सुदूर गांव में 1500 साल से भी अधिक पुरानी मूर्तियों के मिले खंडहर ने इसे अचानक से चर्चे में ला दिया है। इसकी पहाड़ियों पर कई बौद्ध अवशेष पाए गए हैं। इनमें महा स्तूप, मठ, मंदिर और अन्य बौद्ध पुरावशेष शामिल हैं, ये सभी 5वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी ईस्वी तक के हैं।
रत्नागिरी में बुद्ध की ऐसी मूर्तियों का मिलना कोई नई बात नहीं हैं। इस इलाके में खुदाई के दौरान ऐसी महीन नक्काशी वाली दर्जनों मूर्तियाँ मिली हैं लेकिन जब इस मुर्ति को देखा गया तो सभी हैरान रह गए।

खुदाई में मिली बुद्ध की विशाल प्रतिमा
ओडिशा के रत्नागिरी को 'रत्नों की पहाड़ी' के रूप में जाना जाता है। यहां पर पुरात्तव विभाग (Archeological Pepartment) की खुदाई के दौरान बुद्ध की एक ऐसी खंडित प्रतिमा मिली है जिसका सिर विशाल है। इस पुरातात्विक स्थल पर खुदाई के दौरान कई सौ साल पुरानी पट्टिकाएं भी मिली हैं।
इस विशाल सिर वाली मुर्ति को निकालने में दो महीने का समय लगा। जब पुरातत्व विशेषज्ञों ने इस विशाल बुद्ध के सिर को मापा तो उन्होंने पाया कि यह 1.4 मीटर लंबा था। इसे ओडिसा में मिले अब तक की सबसे बड़ी मूर्ति कहा जा रहा है।
Odisha: महीन चित्रकारी हैरान करने वाली
खुदाई के दौरान मिली इस मूर्ति पर कड़ी महीन चित्रकारी की गई है जिसमें इस मूर्ति की गर्दन पर झुर्रिय भी देखी जा सकती हैं। ये बारीकयां आश्चर्यचकित करने वाली हैं क्योंकि इसे आधुनिक उपकरणों के बिना ही बनाया गया था जो उस समय के लोगों की विशेषज्ञता के स्तर को बताता है।
इसके अलावा खुदाई करने वाली टीम को कई और हिस्से मिलें जिस पर इस तरह की कलाकृतियां बनी थी। खुदाई के दौरान हथेलियाँ और उंगलियों मिली जिससे ये माना जा सकता है कि ये बुद्ध के ध्यान मुद्रा की एक विशाल मुर्ति रही होगी। ये खुदाई मार्च के अंत तक जारी रहने की संभावना है उसके बाद इस बात का विश्लेषण किया जाएग की क्या ये कई सौ साल पुरानी मुर्ति भारत में मिली अब तक की सबसे बड़ी मुर्ति हो सकती है।
Odisha: 1906 में पहली बार चर्चे में आई ये जगह
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के अनुसार, रत्नागिरी का ऐतिहासिक महत्त्व 1906 में तब सामने आया जब जाजपुर के तत्कालीन उप-विभागीय अधिकारी मनमोहन चक्रवर्ती ने यहां पर पहली बार बौद्ध अवशेषों के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें: Instagram: क्या इंस्टा बना युद्ध का मैदान! रील्स में सेंसटिव और वायलेंट कंटेंट से परेशान यूजर्स ने की शिकायत
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications