Instagram: क्या इंस्टा बना युद्ध का मैदान! रील्स में सेंसटिव और वायलेंट कंटेंट से परेशान यूजर्स ने क्या कहा ?
Instagram: कहीं आप भी अपने इंस्टाग्राम रील्स की फीड से परेशान तो नहीं हो गए हैं? कहीं आपके इंस्टा फीड में भी अश्लील, वॉयलेंट और सेंसटिव कंटेंट तो नहीं आ रहे हैं? अगर हां तो ये आपके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर कर रहा हैं।
ऐसा हम नहीं इंस्टाग्राम यूजर्स कह रहे हैं जो अपने इंस्टा फीड में हिंसक और परेशान करने वाले कॉन्टेंट से परेशान हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस तरह की सामग्री की शिकायत कर रहे हैं।

Instagram: एल्गोरिदम में संभावित गड़बड़ियों पर अटकलें
आज रील देखने वाले हर व्यक्ति के इंस्टा फीड में ऐसे कंटेंट तेजी से परोसे जा रहे हैं और ये एक चिंता का विषय है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट कहती है कि, इंस्टा यूजर्स अपनी फीड में इस तरह के डिस्टर्बिंग कंटेंट के बढ़ने से परेशान हैं। यूजर्स इस प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम में संभावित गड़बड़ियों पर अटकलें लगा रहे हैं।
दरअसल, सेंसटिव कॉन्टेंट कंट्रोल एनेबल्ड करने पर भी इस तरह की सामग्री में कोई कमी नहीं आ रही है।
इंस्टाग्राम यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं कि हिसंक और नॉट सेफ फॉर वर्क NSFW कॉन्टेंट की बाढ़ आ गई है। लोगों को मानसिक रूप से परेशान करने वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "क्या किसी और ने भी इंस्टाग्राम पर ऐसा देखा है? पिछले कुछ घंटों में मेरे इंस्टा रील और फीड में वायलेंट और डिस्टर्बिंग विडियोज दिखने शुरू हो गए हैं? क्या इसे किसी और ने ही महसूस किया है या ये सिर्फ मुझे ही अनुभव हो रहा है?"
दअरसल, इंस्टा रील्स एक युद्ध का मैदान बन गया है जहां तेजी से हिंसक सामग्री आपको परोसा जा रही है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या ये सिर्फ मेरे साथ हो रहा है या वाकई ये कोई युद्ध क्षेत्र है। फीड में लड़ाई, खून-खराबे के सिवा और और कुछ भी नहीं है।"
Instagram: फीड्स पर वायलेंट कॉन्टेंट क्यों?
अब सवाल ये है कि इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जिसकी पहुंच कम उम्र के बच्चों तक आसान है, ऐसे हिंसक और परेशान करने वाली सामग्री क्यों दिखा रहा है? देखिए.. इंस्टाग्राम के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम में संभावित गड़बड़ियों के कारण भी ऐसी सामग्री की पहुंच आसान हो जाती है। हालांकि, मेटा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
वोकल मीडिया के अनुसार, AI सेंसटिव कॉन्टेंट के लिए पोस्ट को स्कैन करता है और उसे कम करने की कोशिश करता है। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक जांच में पता चलता है कि इंस्टाग्राम रील उन यूजर्स को एडल्ट थीम रिकमेंड करता है जो चीयरलीडर्स और अन्य यंग कॉन्टेंट क्रिएटर्स को फॉलो करते हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक,ये प्लेटफॉर्म बच्चों को एडल्ट पोर्नोग्राफी और चाइल्ड सेक्यूलाइजिंग जैसी सामग्री परोस रहा है जिससे बच्चे हिंसक हो रहे हैं। मेटा की AI ट्रैकिंग से पता चला है कि, ओल्डर एडल्ट्स भी जो युवा कंटेंट क्रिएटर्स को देखते हैं वो बच्चों का यौन शोषण करने वाली सामग्री से तेजी से जुड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications