हादसे का शिकार हुई Coromandal Express में कुल कितने यात्री सवार थे? सामने आई पूरी डिटेल
Odisha Train Accident: मालगाड़ी से टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 261 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 900 यात्री घायल हो गए।

Odisha train accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में करीब 261 काल के गाल में समा गए, जबकि 900 से ज्यादा जख्मी हुए। आजादी के बाद हुए सबसे भीषण ट्रेन हादसे से देश में शोक लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार शाम 7 बजे हुई इस घटना के बाद शुरू हुआ रेलवे का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
सरकारी सूत्रों की मानें तो हादसे के वक्त कोरोमंडल एक्सप्रेस में लगभग 1257 आरक्षित यात्री सवार थे। वहीं, कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराई यशवंतपुर एक्सप्रेस में 1039 आरक्षित यात्री सवार थे। हादसे को लेकर ओडिशा और तमिलनाडु में एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ने अचानक ही गलत ट्रैक पर टर्न लिया। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। स्टेशनरी मालगाड़ी से जोरदार टकर हो गई। ट्रेन अपनी गति से चल रही थी, क्योंकि उसे स्टेशन पर रुकना नहीं था। जोरदार टक्कर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं, तीन डिब्बे दूसरी लाइन (डीएन लाइन) में जा पहुंचे।
इसी दौरान, बाहानागा बाजार स्टेशन से गुजर रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हो गई। इससे ट्रेन के पिछले दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस में लगभग 1257 आरक्षित यात्री और यशवंतपुर एक्सप्रेस में 1039 आरक्षित यात्री सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications