Odisha: हाथी से टकराने के बाद पुरी-सूरत एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, यात्री सुरक्षित लेकिन...
Puri-Surat Express Train Derailed After Hitting An Elephant: सोमवार तड़के संबलपुर डिविजन में एक बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन जब हातीबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो उसके सामने एक हाथी आग गया, जिससे टकराने के बाद ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई लेकिन हाथी की मौके पर मौत हो गई।
Recommended Video

बताया जा रहा है कि यह हादसा हटिबारी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच देर रात 2.04 बजे हुआ। इस बारे में जानकारी करते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा कि यात्रियों और लोको पायलट कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं, हाथी से टकराने के बाद 6 डिब्बे पटरी से उतरे थे, मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
ओडिशा के पुरी और गुजरात के सूरत के बीच चलती है
आपको बता दें कि 22827/22828 पुरी - सूरत एक्सप्रेस एक सुपरफास्ट ट्रेन है, जो कि ओडिशा के पुरी और गुजरात के सूरत के बीच चलती है। यह पुरी से सूरत तक ट्रेन संख्या 22827 के रूप में और गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों की सेवा करने वाली रिवर्स दिशा में ट्रेन संख्या 22828 के रूप में संचालित होती है। इस ट्रेन में 22 कोच हैं। जिनमें 1 एसी II Tier, 4 एसी III Tier,10 स्लीपर क्लास, 5 General अनारक्षित और 2 एंड-ऑन जेनरेटर हैं।
31 घंटे में 1757 किमी की दूरी तय करती है
मालूम हो कि 22827 पुरी - सूरत एक्सप्रेस 31 घंटे में 1757 किमी की दूरी तय करती है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार ट्रेन की औसत गति 55 किमी / घंटा (34 मील प्रति घंटा) है, इसके किराए में सुपरफास्ट चार्ज शामिल है।
मालगाड़ी पटरी से उतरी, बाधित हुआ था रूट
कुछ वक्त पहले महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में खेड़ और दीवान खौटी के बीच 9 मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इस दुर्घटना के बाद पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन हादसे के कारण संचालन बंद होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था क्योंकि रूट काफी देर तक प्रभावित हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications