कार्तिक पांडियन के BJD ज्वॉइन करने से ओडिशा की राजनीति में क्या बदलेगा? जानिए
ओडिशा सरकार के योजना 5टी और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष कार्तिक पांडियन ने राजनीति में अपना पहला कदम रखा है। उन्होंने बीजू जनता दल ज्वॉइन कर ली है। ऐसे में पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि पांडियन के बीजद में शामिल होने से पार्टी का कद बढ़ा है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी और कांग्रेस ने कहा है कि इससे ओडिशा की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
कार्तिक पांडियन के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजद नेताओं ने उनका स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इसे उड़िया लोगों के गौरव के लिए इसे एक झटका बताया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के पांडियन के इस कदम उड़िया लोगों के गौरव के लिए झटका बताया। जबकि भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने पांडियन के राजनीति में आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "राजनीति करने के लिए हर किसी का स्वागत है। सबका अधिकार है। मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।"

पांडियन के BJD में आने का नहीं होगा असर: बीजेपी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि इसका आने वाले आम चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि वह अब खुलकर राजनीति करेंगे। लोकतंत्र में सभी राजनीति कर सकते हैं। उनका राजनीति में आना हमारे लिए किसी भी तरह से चुनौतीपूर्ण नहीं है. हमने ऐसी कई जॉइनिंग देखी हैं। इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"
वहीं ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि पांडियन के बीजेडी में शामिल होने के बाद ओडिशा की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये सब कोई जानता था कि वो पहले से ही बीजेडी का सहयोग कर रहे थे। शरत ने कहा, "पांडियन का बीजेडी में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। वो पहले से ही बीजेडी के साथ थे और अब औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए हैं। पांडियन जो पर्दे के पीछे से कर रहे थेअब सबके सामने आ जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications