दूसरों का चालान काटने वाले का खुद कटा चालान, ट्रैफिक कांस्टेबल ने किया था इस नियम का उल्लंघन

पुरी, अप्रैल 14: ओडिशा में एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है। दूसरों के चालान काटने वाले ट्रैफिक कांस्टेबल का खुद ओडिशा पुलिस ने 2 हजार रुपए का चालाना काट दिया। ट्रैफिक कांस्टेबल अपराध यहा था कि, उसने मास्क नहीं पहन रखा था। दरअसल ओडिशा सरकार राज्य में मास्क अभियान चला रहा है। जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है।

ओडिशा पुलिस ने अपने ट्रैफिक कांस्टेबल का काटा चालान

ओडिशा पुलिस ने अपने ट्रैफिक कांस्टेबल का काटा चालान

पुरी के एसपी डॉ कुंवर विशाल सिंह ने कहा, हमारे संज्ञान में लाए जाने पर हमने मास्क ना पहनने पर अपने ट्रैफिक कांस्टेबल पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। कांस्टेबल ने एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, जुर्माने का भुगतान किया है। हमेशा मास्क लगाइए या जुर्माना भरिए... वरना कोई विकल्प नहीं है। उन्होंन कहा कि, आज, हमने अपने पुलिस कांस्टेबल पर जुर्माना लगाया है। यह एक कड़ा संदेश है कि अगर हम अपने लोगों को नहीं बख्श रहे हैं, तो हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे क्योंकि यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता है।

मास्क नहीं लगाने वाले पर 2000 रुपये का जुर्माना

मास्क नहीं लगाने वाले पर 2000 रुपये का जुर्माना

उन्होंने आगे बताया गया कि विशेष कोविड नियम अभियान के छठे दिन मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 9790 लोगों पर कार्रवाई की गई और 29,71,950 रुपये जुर्माना वसूला गया है। ओडिशा पुलिस ने बताया कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों को लागू करने के 14 दिनों के अभियान के दौरान मास्क अभियान शुरू किया है। चौदह दिनों के इस 'मास्क अभियान' के दौरान ओडिशा सरकार मास्क नहीं लगाने वाले पर 2000 रुपये का जुर्माना लगा रही है।

मास्क को लेकर ओडिशा सरकार हुई सख्त

मास्क को लेकर ओडिशा सरकार हुई सख्त

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को 14 दिनों के 'मुखौटा अभियान' की शुरुआत की। नवीन पटनायक ने कहा, "यदि आप चाहते हैं कि आपकी आजीविका बिना किसी व्यवधान के काम करे, तो आपको मास्क पहनना चाहिए। नवीन पटनायक ने ट्विटर पर भी लिखा कि, मैं हमेशा मास्क का उपयोग करता हूं, क्या आप करते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+