Odisha Parv 2024: पीएम मोदी ने रखा केंद्र का विजन 2036, कहा- पूर्वोत्तर के राज्य भारत के विकास का इंजन

Odisha Parv 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'ओडिशा पर्व 2024' में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ओडिशा जैसे सभी पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास का इंजन मानता है। मंच से पीएम मोदी ने ओडिशा में स्वास्थ्य, शिक्षा और ओद्योगिक विकास को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि पूर्वोत्तर की प्रगति केंद्र की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ओडिशा पर्व 2024 कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जब राज्य अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा होगा यहां विकास के क्षेत्र में काफी प्रगति हो चुकी होगी। पीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ओडिशा की गिनती देश के सशक्त समृद्ध और तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में हो। एक समय था जब देश के पूर्वी हिस्से को ओडिशा के पूर्वी राज्यों को पिछड़ा कहा जाता था।

Prime Minister Narendra modi on Odisha Divas

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा, "...2036 में, ओडिशा अपनी स्थापना का 100वां वर्ष मनाएगा... एक समय था जब भारत के पूर्वी हिस्से को पिछड़ा माना जाता था। लेकिन मैं मानता हूं पूर्वोत्तर राज्य भारत के विकास इंजन के रूप में, पूर्वोत्तर की प्रगति एक प्राथमिकता है।"

पीएम ने कहा, "आज पूरे पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा सभी क्षेत्रों में तेजी आई है। 10 साल पहले केंद्र ओडिशा को जितना बजट देती थी, आज तीन गुना ज्यादा बजट देती है। पिछली साल की तुलना में ओडिशा को विकास के लिए 30 प्रतिशत अधिक बजट दिया गया है।

पीएम मोदी ने ओडिशा के औद्योगिक विकास का हम हर सेक्टर में तेजी से काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा, "ओडिशा में पोर्ट आधारित ओद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए आमरा, गोपालपुर, अस्तारंगा और बलूर और सवर्णरेखा पोर्ट का विकास करके यहां विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+