Odisha:फिरोजपुर से खुर्दा रोड की ओर जा रही मालगाड़ी के नौ डब्बे पटरी से पलटे, गेंहू से लदी थी ट्रेन
भुवनेश्वर, 14 सितंबर। फिरोज नगर से खुर्दा रोड जाने वाली एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ओडिशा के अंगुल स्टेशन से निकलकर अंगुल और तालचर रोड (तालचेर रोड से 2 किमी) के बीच पटरी से उतर गई। ये हादसा सुबह करीब 2.35 बजे ट्रेन का है। जब पूर्वी तट रेलवे के अंगुल-तालचर रोड मार्ग पर चलने वाली इस मालगाड़ी ट्रेन के 9 डिब्बे पलट गए और एक डिब्बा पटरी से उतर गया और नदी में गिर गए।

Recommended Video
ईस्ट कोस्ट रेलवे अधिकारियों ने बताया कि से मालगाड़ी के डब्बे गेंहू से लदे थे जो नदी में गिर गए। लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से लगातार हो रही वर्षा के कारण नंदीरा नदी पर बने पुल पर हादसा होने का संदेह है। ये घटना तब हुई जब मालवाहक ट्रेन फिरोजपुर से खुर्दा रोड के रास्ते में थी।












Click it and Unblock the Notifications