Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा के कोरापुट में वैन पलटने से 9 लोगों की मौत, महाराष्‍ट्र में 3 मरे

भुवनेश्‍वर/सतारा। ओडिशा और महाराष्‍ट्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ओडिशा में कोरापुट जिले के कोटपूत में एक वैन के पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है।

ओडिशा के कोरापुट में वैन पलटने से 9 लोगों की मौत, महाराष्‍ट्र में 3 मरे

साथ ही इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं। कोरापुट के डीएम मधुसूदन मिश्रा नें बताया कि यात्री ओडिशा के सिंधिगुड़ा गाँव से छत्तीसगढ़ के कुल्टा गाँव की ओर जा रहे थे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड के पास दो वाहन आपस में टकराने से सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वाले तीन व्यक्ति पुणे के पहलवान थे और कोल्हापुर से कार में वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+