Mohan Charan Majhi Net worth: 95.58 लाख के कर्ज में डूबे हैं ओडिशा के नए CM मोहन चरण माझी, जानिए कुल संपत्ति
Mohan Charan Majhi Chief Minister Odisha: मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। केवी सिंहदेव व प्रभाती परिदा उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। ओडिशा में नई भाजपा सरकार 12 जून को शाम 5 बजे शपथ लेगी। खबर है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत कर सकते हैं।
Mohan Charan Manjhi Net Worth: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में शपथ पत्र के अनुसार मोहन चरण माझी की संपत्ति 1.97 करोड़ रुपए है। इन पर 95.58 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज है। मोहन चरण माझी के पास स्नातक की डिग्री है। संपत्ति का पूरा विवरण इस प्रकार है।

माझी के पास 30,000 रुपए नकद
पत्नी के पास 50,000 रुपए नकद
9 बैंक खातों में पति-पत्नी के नाम पर 10.92 लाख रुपए
पत्नी के नाम पर SBI में 51 लाख रुपए की FD
LIC पति व पत्नी के नाम 4.95 लाख रुपए की चार पॉलिसी
एक टोयोटा फॉर्च्युनर कार है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए
खुद के पास 1.20 लाख रुपए कीमत के आभूषण
पत्नी के पास 1.80 लाख रुपए के सोने के जेवर
19.20 लाख रुपये की खेती योग्य जमीन
पत्नी के नाम पर 52 लाख रुपये कीमत की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग
पत्नी के नाम पर 30 लाख रुपये कीमत का घर

साल 2000 से नवीन पटनायक थे सीएम
साल 2000 से बीजू जनता दल के दिग्गज नेता नवीन पटनायक मुख्यमंत्री थे। ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 147 सीटों में से BJP ने 78 सीटें जीती। इसके बाद से ओडिशा सीएम व डिप्टी सीएम पद को लेकर कई दिन से चल रही सियासी अटकलें चल रही थी।
मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक की बैठक हुई, जिसके केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बैठक में मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 जून को दोपहर 2:30 बजे भुवनेश्वर पहुंचने का कार्यक्रम बना है। वे जनता मैदान जाएंगे। हालांकि पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी के लिए रोड शो का प्रस्ताव रखा है, लेकिन पुलिस से कन्फर्मेशन पेंडिंग है।

सीएम शपथ ग्रहण समारोह
ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी, डिप्टी सीएम केवी सिंहदव व प्रभाती परिदा के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। समारोह में मोदी के अलावा, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न भाजपा शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई मेहमान शामिल होंगे।
चार बार विधायक रह चुके हैं माझी
मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के दिग्गज नेता हैं। ओडिशा की क्योंझर सीट से साल 2000 में पहली बार विधायक बने थे। फिर साल 2004, 2019 और 2024 में भी जीते। साल 2024 में बीजेपी के मोहन चरण माझी को 87,815 वोट मिले जबकि बीजद के मीना माझी 76,238 वोट प्राप्त किए। जीत का अंतर 11 हजार 577 वोट रहा।
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
कुल सीटें 147
भाजपा-78
बीजद- 51
कांग्रेस-14
अन्य -4












Click it and Unblock the Notifications