Mohan Charan Majhi: कौन हैं मोहन चरण मांझी? तय किया सरपंच से ओडिशा CM तक का सफर, जानें पूरा Profile
Odisha New CM Mohan Charan Majhi Profile: ओडिशा को आखिरकार अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सीएम चेहरे को लेकर पार्टी के विधायक दल के मुख्य सचेतक मोहन चरण मांझी पर मुहर लगाई है। खास बात यह है कि राज्य को दो डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा भी मिले हैं। हालही में हुए विधानसभा चुनाव में मांझी क्योंझर सीट पर जीत कर आए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को घोषणा की।
आपको बता दें कि ओडिशा सीएम की कुर्सी को लेकर तीन नाम रेस में चल रहे थे। जिसमें मोदी के करीबी पूर्व कैग और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश मुर्मू, ब्रजराजनगर के विधायक सुरेश पुजारी और ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल का नाम चर्चाओं में सामने आया था। लेकिन, बीजेपी ने इसके एकदम इतर घोषणा की है। आइए जानें कौन हैं मांझी ?

तटीय राज्य में मोहन चरण मांझी की छवि एक आदिवासी नेता के रूप में है। 2024 के विधानसभा चुनाव में मोहन चरण माझी ने क्योंझर विधानसभा सीट से 87,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता। उन्होंने बीजू जनता दल की मीना माझी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा मंजरी नाइक को हराया।
कैसा रहा राजनीतिक सफर?
- 1997 से 2000 तक: मोहन माझी सरपंच रहे हैं। इन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत यहीं से की।
- 2000: पहली बार क्योंझर से विधानसभा विधायक चुने गए।
- 2024, 2019, 2004, 2000 में बीजेपी के टिकट पर विधायक रहे हैं।
- 2019 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में क्योंझर (ओडिशा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए।
कौन है पत्नी और कितने करोड़ के मालिक?
- मोहन चरण मांझी की पत्नी गुनाराम माझी का काफी वक्त पहले ही स्वर्गवास हो गया है।
- शिक्षा- ग्रेजुएट
- देनदारियां- 95.58 लाख
- कुल संपत्ति- करीब 1.97 करोड़
- आपराधिक मामले- 2024 में एक मामला।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications