16 दिन के बच्चे को उठा ले गया बंदर, देखती रह गई मां
कटकः ओडिशा के कटक जिले के तलबस्ता गांव में शनिवार को एक बंदर 16 दिन के बच्चे को उठा ले गया। बताया जा रहा है कि बंदर बच्चे को वन की ओर लेकर गया, जिसके बाद वन अधिकारियों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 कर्मी बच्चे की तलाश में जुटे हैं। इस घटना के समय बच्चे के पिता रामकृष्णा नायक उसके पास ही में लेटे हुए थे। ये घटना सुबह छह बजे की बताई जा रही है।

बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बच्चे की आवाज सुनाई नहीं दे रही है इसलिए उनके लिए बच्चे की तलाश कर पाना मुश्किल हो रहा है। शनिवार को बंदर 16 दिन के बच्चे को उसके घर से उठा ले गया था।
बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था, इसी दौरान बंदर ने उसे झपट लिया। जब गांव वालों ने बंदर को बच्ची के साथ भागते देखा तो वन विभाग को इसके बारे में जानकारी दी। गांव वालों ने बच्चे को छुड़वाने की काफी कोशिश की लेकिन वो बच्चे को नहीं छुड़वा पाए। सुबह करीब छह बजे के करीब बच्चे की मां ने देखा कि एक बंदर उनके घर की बाउंड्री को पार करके ले जा रहा था, वो काफी चिल्लाई लेकिन बंदर हाथ नहीं आया।
गांव वालों का कहना है कि उनके इलाके में बंदरों की संख्या काफी है, कई बार बंदर गांववालों को घायल कर चुके हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें- नशे की हालत में युवक को देख रिक्शा चालक उसे बाग में ले गया, मर्डर कर लूटा












Click it and Unblock the Notifications