नशे की हालत में युवक को देख रिक्शा चालक उसे बाग में ले गया, मर्डर कर लूटा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में कुछ दिन पूर्व पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव एक बाग में पड़ा मिला था जिसको दर्दनाक रूप से मौत के घाट उतराने के बाद अज्ञात हमलावर ने फेंक दिया था। उसी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी रिक्शा चालक को जेल भेज दिया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

A rickshaw puller murdered drunk man and looted in Hardoi

हरियावां थाना क्षेत्र के लालापुरवा निवासी रिक्शा चालक सुरेंद्र पुत्र छंगा ने नशे की हालत में रेलवे स्टेशन ले जाने के बहाने एक व्यक्ति को अपने रिक्शे पर बैठा लिया। इसके बाद सुरेंद्र ने युवक को नशे की हालत में देखते हुए रेलवे स्टेशन न ले जाकर उसको कोतवाली देहात क्षेत्र में स्थित बोदिल पुरवा गाँव के पास एक बाग में ले गया जहां उसने युवक से लूटपाट करनी चाही। युवक ने विरोध किया तो रिक्शा चालक सुरेंद्र ने एक डंडे से उसके सिर पर वार करना शुरू कर दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। रिक्शा चालक सुरेंद्र ने युवका के पास से 6000 रुपये लूट लिए और शव को वहीं बाग में फेंककर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेंद्र को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 2040 रुपये बरामद हुए हैं। साथ मे वो डंडा भी बरामद हुआ है जिससे कत्ल हुआ।आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का डीएनए लैब भेज दिया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+