Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा के मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन का भतीजा गिरफ्तार, कार की टक्कर के बाद युवक को किया था 'अपमानित'

ओड़िशा पुलिस ने बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन के भतीजे अमरेंद्र प्रताप स्वैन को गिरफ्तार किया है। मंत्री के भतीजे ने रोड रेज की घटना में गुरुवार शाम को कटक शहर में एक युवक को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया था। इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना कटक के प्रताप नगरी इलाके की है। 35 वर्षीय अमरेंद्र प्रताप स्वैन को कटक सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कटक सदर इंस्पेक्टर इंचार्ज रश्मी रंजन मोहापात्रा ने बताया कि आरोपी उन 10 में से एक है, जिन्होंने अपनी कारों के एक-दूसरे में लड़ने के बाद युवक को प्रताड़ित किया और उसे घुटने टेकने के लिए मजबूर किया। हालांकि, हम अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाए हैं, जिसे घुटने टेकने के लिए मजबूर किया गया था।

Odisha minister Ranendra Pratap Swain nephew arrested for humiliating youth video viral

पुलिस के अनुसार, कटक शहर के बाहरी इलाके प्रताप नगरी में ओवरटेक करने के चक्कर में दो कारें आपस में टकरा गई थीं। इसके बाद 10 युवक तीन कारों से उतर गए और कार के चालक के साथ उनका विवाद हो गया। उन्होंने कार के चालक के साथ मारपीट की और उसे घुटने टेकने के लिए मजबूर किया। निर्मल स्वैन नाम के एक स्थानीय शख्स ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

बता दें, इससे पहले 16 अक्टूबर को ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। युवक को उधार न चुका पाने की सजा दी गई थी। युवक को स्कूटी से रस्सी से बांधकर दो किलोमीटर तक दौड़ाया गया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही ट्रैफिक चौक पर तैनात ट्रैफिक हवलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+