नवीन पटनायक की ममता बनर्जी के साथ बैठक, ओडिशा सीएम बोले- तीसरे मोर्चे पर चर्चा एजेंडे में नहीं

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी के साथ होने वाली बैठक में तीसरे मोर्चे पर चर्चा एजेंडे में नहीं है।

Naveen Patnaik

Naveen Patnaik: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी के साथ बैठक से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को बताया कि मीटिंग में आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे मोर्चे पर चर्चा एजेंडे में नहीं है।

बैठक से पहले यह पूछे जाने पर कि क्या ममता के साथ उनकी प्रस्तावित बैठक में कुछ राजनीतिक है जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे पर अभी तक कुछ भी चर्चा नहीं हुई है। बीजद ने सोमवार को सीएम नवीन और सीएम ममता बनर्जी के बीच मुलाकात को तवज्जों नहीं दी थी और कहा था कि कुछ भी राजनीतिक नहीं होने वाला है।

बीजद की प्रतिक्रिया इसलिए भी अपेक्षित है क्योंकि क्षेत्रीय संगठन कभी भी भाजपा या कांग्रेस के खिलाफ किसी समूह का हिस्सा नहीं रहा है। दोनों राजनीतिक नेताओं ने अप्रैल 2017 में नवीन निवास में भी मुलाकात की थी और कहा था कि किसी भी राजनीति पर चर्चा नहीं हुई थी।

आपको बता देंं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां पहुंचीं और 23 मार्च को नवीन पटनायक से मिलने वाली हैं। बनर्जी ने भी भुवनेश्वर पहुंचने के बाद यह खुलासा नहीं किया कि सीएम पटनायक के साथ मुलाकात के दौरान राजनीति पर चर्चा होगी या नहीं। सीएम ममता बनर्जी ने बताया था कि "मैं जगन्नाथ मंदिर में देवताओं की पूजा करने जाऊंगी और ओडिशा के मुख्यमंत्री से मैं भी मिलूंगी।"

ओडिशा के गृह राज्य मंत्री तुषारकांति बेहरा ने भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और उनकी टीम की अगवानी की। सीएम ममता ने हाल ही में कोलकाता में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+