ओडिशा: गांवों के कचरे के निस्तारण के लिए नगम निगम को पंचायतों से जोड़ा जाएगा

भुवनेश्वर। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने गांवों के कूड़े के निस्तारण के लिए बड़ कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को शहरी स्थानीय निकाय से जोड़ने का फैसला लिया है जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो कूड़ा, प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा होता है उसका कुशल प्रबंधन किया जा सके। गांवों के कचरे को शहर के बुनियादी ढांचे की मदद से निस्तारित किया जाएगा। अलग-अलग जिले ग्राम पंचायतों को पास के शहरी स्थानीय निकायों के साथ जोड़ने का काम करेंगे, जिससे कि कूड़ा-कचरा का सही से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से निस्तारण किया जा सके।

waste

यह निर्णय पंचायती राज एवं शहरी विकास विभाग की ओर से लिया गया है। इन विभागों की ओर से एक संयुक्त दिशा-निर्देश जारी किया गया है जिससे कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए इसे लागू किया जा सके। इस मुहिम की बालासोर में पहले ही हो चुकी है, जिसके बाद पास की 90 पंचायतों को भी इससे जोड़ा गया है। अधिकारियों का कहना है कि कूड़े के निस्तारण के लिए 45 स्थानीय निकाय में बने संयंत्र काम कर रहे हैं। साथ ही कई और स्थानीय निकायों में संयंत्रो को स्थापित किया जा रहा है।

गाइडलाइन के अनुसार डीएम को शहरी निकाय के 20 किलोमीटर के भीतर की पंचायतो को इस योजना के तहत जोड़ना है। इन क्षेत्रों को 10, 15, 20 किलोमीटर की तीन श्रेणियों मे वर्गीकृत करना है। इसी के तहत जिला प्रशासन शुल्क आदि तय करेगा। गांव में जो परिवार सेप्टिक टैंक और शौचालय बनवाना चाहते हैं उनसे निर्धारित शुल्क लिया जाएगा और यहां के कचरे को संबंधित नगर निकाय के संयंत्र में भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+