ओडिशा सरकार ने सिंगापुर आईटीई एजुकेशन सर्विसेज के साथ एमओयू पर किया साइन, स्‍थापित होगा वर्ल्‍ड स्किल सेंटर

ओडिशा में लगातार खेलों को नवीन पटनायक सरकार प्रोत्‍साहित कर रही है। वहीं अब राज्‍य में ग्लोबल स्किल सुविधा की स्थापना और उसके मैनेजमेंटके लिए सिंगापुर स्थित आईटीई एजुकेशन सर्विसेज (आईटीईईएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर शुक्रवार को हस्‍ताक्षर किया। जिसके बाद ओडिशा में वर्ल्‍ड स्किल सेंटर का दूसरा कैंपेस शुरू किया जाएगा। वैश्विक मांग को देखते हुए 9 समकालीन क्षेत्रों में एडवांस स्किल प्रोग्राम पेश करेगा।

 MoU Ceremony

एमओयू पर स्किल डेवलेपमेंट और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की प्रमुख सचिव उषा पाधी और सीईओ आईटीई एजुकेशन सर्विसेज, सिंगापुर ब्रूस पोह ने गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव और विकास आयुक्त अनु गर्ग और अध्यक्ष, ओडिशा कौशल विकास प्राधिकरण की उपस्थिति में इस एमओयू पर साइन किया।

स्किल डेवलेपमेंट और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के स्‍लेबस में हॉसपेलाटी-फूड एंड बेव्रेज ऑपरेशन्‍स , हॉसपेलॉटी, होटल होटल ऑपरेशन्‍स , डिजिटल एनीमेशन, हेल्थकेयर हेल्‍प ट्रेनिंग, 'लॉजिस्टिक्स और सप्‍लाई चेन मैनेजमेंट, 'एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस एवियोनिक्स, इंजीनियरिंग और नर्सिंग शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव और विकास आयुक्त अनु गर्ग ने कहा महाराष्ट्र के बाद ओडिशा को देश के तेजी से बढ़ते इडस्ट्रियल सेंटर के रूप में पहचान बना चुका है। एक डॉयनमिक पॉलिसी और इंडस्‍ट्री फ्रेडली एनवॉयरमेंट के अलावा, कुशल कार्यबल इस सफलता की कहानी के पीछे प्राथमिक कारक रहा है। ओडिशा सरकार 'स्किल्ड इन ओडिशा' पहल ने ओडिशा के युवाओं के लिए एक वैश्विक पहचान बनाई है।

वर्ल्ड स्किल सेंटर, जो पूरे ओडिशा में सरकारी कौशल केंद्रों को शामिल करते हुए एक हब और स्पोक मॉडल में संचालित होता है, वर्तमान में अपने 'स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग' और 'स्कूल ऑफ सर्विसेज' के तहत 7 एडवांस कोर्स उपलब्ध करवाता है।
डब्ल्यूएससी ओडिशा के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न उद्योग प्लेटफार्मों पर काम करने के लिए आवश्यक जीवन कौशल के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करके 'फिनिशिंग स्कूल' के ढांचे के तहत तैयार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+