मलेरिया की रोकथाम के लिए ओडिशा सरकार ने बनाई नई रणनीति

ओडिशा सरकार ने हाई एनुअल पैरासाइट इंडेक्स (API) वाले जिलों में मलेरिया को खत्म करने के लिए निगरानी और रोकथाम के उपायों को और बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की है।

भुवनेश्वर, 04 अगस्त : दुर्गमा अंचलरे मलेरिया निराकरण (DAMaN) कार्यक्रम की सफलता के बाद ओडिशा सरकार ने हाई एनुअल पैरासाइट इंडेक्स (API) वाले जिलों में मलेरिया को खत्म करने के लिए निगरानी और रोकथाम के उपायों को और बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की है।

प्रतीकात्मक फोटो

हाल ही में यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मलेरिया नो मोर कार्यक्रम के तहत रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट्स शुरू किया जाएगा। साथ ही मिनी पीसीआर की सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। कम घनत्व वाले प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम संक्रमणों की बेहतर पहचान के लिए हाल ही में विकसित अल्ट्रासेंसिटिव मलेरिया रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट कम-ट्रांसमिशन सेटिंग्स में मलेरिया का निदान करने में मदद करेगा।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मिनी पीसीआर और एचएस-आरडीटी के माध्यम से मलेरिया के मामलों का पता लगाने के लिए पायलट क्षेत्रों की जल्द ही पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्गों के गुणवत्ता परीक्षण के लिए ओडिशा को चुना गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+