ओडिशा सरकार ने किसानों के लिए शुरू की एआई चैटबॉट सर्विस, जानें क्‍या है इसका उद्देश्‍य

ओडिशा सरकार के कृषि विभाग ने शुक्रवार को राज्‍य के किसानों के लिए एक एआई चैटबॉट सर्विस शुरू की है। ताकि प्रदेश के किसानों को खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिल सके।

 farmers

किसानों के स्‍मार्ट फोन पर एक ऐप इंस्‍टाल क करने के बाद खेती से जुड़ी समस्‍याओंं का समाधान खोजने में उनकी मदद हो सके। इसके अलावा कृषि संबंधी किसी भी समस्‍सया के लिए किसानों को बार-बार कृषि विभाग के ऑफिस तक ना दौड़ना पड़े इसके लिए कृषि विभाग ने ये सेवा शुरू की है। विभाग ने दावा किया कि इसके अब सीधे उनके फोन पर हल किया जा सकता है।

ओडिशा सरकार के द्वारा किसानों की मदद के लिए इस सर्विस को शुरू किया है जिससे किसानों को बिना किसी दिक्‍कत के उन्‍हें अपनी समस्‍याओं का हल मिल सके। किसान अपने स्मार्ट फोन पर ऐप इंस्टॉल करने के बाद खेती में उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

चैटबॉट के डेवलपर ने कहा

केवल एक मोबाइल फोन ही किसान के लिए खेती के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी है। उन्‍हें अपने स्‍मार्ट फोन पर 'अमा कृषि एआई चैटबॉट' को इंस्टॉल करना होगा और कृषि विभाग द्वारा प्रदान किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। किसान या तो अपने प्रश्न कह सकते हैं जिन्हें एआई 'स्पीच टू टेक्स्ट' के माध्यम से ट्रासलेट कर सकता है या वे ऐप में बॉट के साथ ओडिया भाषा में चैट कर सकता है। अगर कोई किसान पढ़ नहीं सकता, तो वह उत्तर सुन भी सकता है। चैटबॉट उन्हें ओडिया में जवाब पढ़ेगा।

डेवपलर ने दावा किया कि

अभी ऐप अपने शुरूआती चरण में है। एक बार सफल टेस्टिंग और ये किसानों को यह पसंद आ जाए तो हम इसमें फोटो अपलोड करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके बाद किसान अपनी फसल की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और पूछ सकते हैं कि इसमें किस प्रकार का कीट लगा है।

इस ऐप के जरिए इस चैटबॉट से सिर्फ धान किसान ही नहीं, मछली पालन, पशुपालन से जुड़े लोग भी लाभ ले सकते हैं।
एआई की शुरुआत करके खेती में क्रांति लाने की कोशिश की ओडिशा सरकार कर रही है।

हालांकि कृ‍षि विभाग द्वारा शुरू की गई इस सेवा को लेकर फिलहाल लोगों में संदेह है कि क्या किसान वास्तव में इस सेवा से लाभान्वित हो सकते हैं क्योंकि ग्रामीण ओडिशा में किसानों का एक बड़ा हिस्सा अभी भी अशिक्षित है और कॉल करने और डिस्कनेक्ट करने के अलावा स्मार्ट फोन चलाना नहीं जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+