ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने भी लगाए नए प्रतिबंध, क्रिसमस और नए साल का जश्न रहेगा फीका
भुवनेश्वर, दिसंबर 24। देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने नए प्रतिबंधों का ऐलान किया है। ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर किसी भी तरह के सार्वजनिक समारोह को आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक नए प्रतिबंधों को लागू कर दिया है।

इन जगहों पर नहीं मनेगा जश्न
नए प्रतिबंधों के अनुसार, 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक ओडिशा में सामाजिक समारोहों, रैलियों, आर्केस्ट्रा, होटलों, क्लबों, रेस्तरां, पार्क आदि में समारोह आयोजित करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव एससी महापात्र ने एक आदेश जारी कर कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए ये कड़े फैसले लिए गए हैं। हालांकि इन फैसलों से लोगों को परेशानी जरूर होगी, लेकिन लोगों की ही सेफ्टी के लिए ये जरूरी है।
कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें लोग
एससी महापात्रा ने अपने आदेश में बताया है कि सभी जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और स्थानीय अधिकारियों को लोगों के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हें कहा गया है कि लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।
ओडिशा सरकार के आदेश में क्या-क्या है?
- आदेश में कहा है कि क्रिसमस के मौके पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही कोई आयोजन किया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि शादी के अलावा जैसे कि रिसेप्शन या फिर एंसिलरी फंक्शन की अनुमति राज्य सरकार की तरफ से नहीं दी गई है।
- राज्य सरकार ने भी अंतिम संस्कार के लिए भी कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अनुमति दी है। आदेश में कहा गया है कि अवसरों के दौरान भीड़ और इकट्ठा होने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारियों और कलेक्टरों, कटक-भुवनेश्वर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त और नगर आयुक्त इन दिशानिर्देशों को ईमानदारी से लागू करेंगे और उन्हें लागू करने के लिए सभी उपाय करेंगे।
- आदेश में कहा गया है, "वे कोई भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं जैसा कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक महसूस किया जा सकता है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी संबंधितों द्वारा COVID-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications