Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pravati Parida Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं ओडिशा ड‍िप्‍टी CM प्रवाती, जानें कितने क्रिमिनल केस? 

Odisha Deputy CM Pravati Parida Net Worth: आखिरकार लंबे मंथन के बाद ओडिशा राज्‍य को अपना नया मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के रूप में म‍िल गया है। वहीं, राज्य को दो ड‍िप्‍टी सीएम प्रवाती परिदा और कनक वर्धन सिंह देव के रूप में म‍िले। खास बात यह है क‍ि प्रवाती परिदा राज्‍य की पहली महि‍ला ड‍िप्‍टी सीएम हैं।

प्रवाती परिदा को ओडिशा विधानसभा चुनाव में पुरी की निमापारा सीट से तीन बार लगातार हार का सामाना करना पड़ा। लेकिन, चौथी बार के चुनाव में परचम लहराते हुए कमल ख‍िला द‍िया। उन्होंने बीजद के दिलीप कुमार नायक को 4,588 वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले वे ओडिशा में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं कितने करोड़ की मालकिन हैं?

Pravati Parida Net Worth

तीन बार लगातार हार, चौथी बार जीत से बनी ड‍िप्‍टी CM

  • 2009 के चुनाव में निमापारा सीट से निर्दलीय चुनावी रण में कूदी थीं, लेकिन किस्मत दांव दे गई और हार का सामना करना पड़ा।
  • 2014 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर निमापारा सीट से ही चुनावी मैदान में लड़ी। लेकिन, बीजद के समीर रंजन दाश को करारी टक्‍कर देते हुए हार का सामना करना पड़ा।
  • 2019 के चुनाव में बीजेपी के ट‍िकट पर निमापारा सीट से ही चुनावी मैदान में लड़ी। लेकिन, बीजद के समीर रंजन दाश को करारी टक्कर देते हुए हार का सामना करना पड़ा।

प्रवाती परिदा की एजुकेशन प्रोफाइल?

  • 2005: उत्कल विश्वविद्यालय से एमए (लोक प्रशासन)
  • 2005: इग्नू से सी.डब्लू.ई.डी
  • 1995: उत्कल विश्वविद्यालय से एलएलबी। ओडिशा हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में भी कुछ समय सेवाएं दी हैं।

कौन हैं प्रवाती परिदा के पत‍ि? कि‍तनी अमीर?

  • प्रवाती परिदा 3.6 करोड़ रुपये की माल‍क‍िन हैं। चल संपत्त‍ि-2 करोड़ रुपए। अचल संपत्त‍ि- 1.7 करोड़ रुपए।
  • इनके ऊपर 45 लाख रुपये का कर्ज है।
  • पर‍िदा के पत‍ि एक सरकारी अधिकारी रहे हैं। कुछ साल पहले ही रिटायर हुए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+