Odisha Election: चुनावों में 9 के चक्कर में क्यों पड़ी है BJD? भगवान जगन्नाथ से क्या है कनेक्शन?

Odisha Election 2024: ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल को 9 अंक में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी नजर आ रही हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी बड़े फैसले के लिए तारीख निर्धारित करने से लेकर उम्मीदवारों की संख्या तक में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी पर 9 अंक का बहुत प्रभाव नजर आता है।

न्यूमेरोलॉजी या अंक ज्योतिष में 9 अंक का बहुत ही ज्यादा महत्त्व है और इसे काफी शुभ माना जाता है। चुनावों के दौरान बीजेडी के पैटर्न को देखें तो इसपर भी 9 अंकों का बहुत ही ज्यादा प्रभाव है।

bjd and number 9

चुनावों में अंक 9 के चक्कर में बीजेडी
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो रहे हैं। बीजेडी ने विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 27 मार्च को जारी की थी। 27 के दोनों अंकों का जोड़ 9 होता है। पहली लिस्ट में 72 उम्मीदवार के नाम घोषित किए गए, 7 और 2 का जो़ड़ भी 9 होता है।

बीजू जनता दल ने 9 अंकों वाले इस 'चक्र' को लगातार कायम रखने की कोशिश की है। पहले दिन नवीन पटनायक की पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की भी पहली लिस्ट जारी की गई थी, उसमें भी यह संख्या 9 ही थी।

विधानसभा के लिए जब पार्टी की ओर से दूसरी लिस्ट जारी की गई तो इसमें भी 27 उम्मीदवार थे, यहां भी 2 और 7 का जोड़ 9 ही होता है। इसके बाद पार्टी ने 9-9 करके प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।

बीजेडी को अंक 9 में गहरी आस्था!
बीजेडी की ओर से पार्टी के इस 9 प्रेम के बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बताया जा रहा है और इसे महज संयोग का नाम दिया जा रहा है। लेकिन, टीओआई ने पार्टी के एक अंदर के व्यक्ति से जो जानकारी जुटाई है, उससे यह बात सामने आई है कि पार्टी 9 अंक को शुभ मानती है, इसमें उसकी गहरी आस्था है।

भगवान जगन्नाथ से अंक 9 का क्या है कनेक्शन?
तथ्य यह है कि 9 अंकों से भगवान जगन्नाथ की संस्कृति का काफी ज्यादा जुड़ाव है। संस्कृत के एक विद्वान प्रफुल्ल मिश्रा के अनुसार, 'भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 9 दिनों तक चलती है, जो कि नौ ग्रहों का प्रतिधित्व करते हैं। भगवान जगन्नाथ के रथ में नौ पार्श्व देबता होते हैं।'

भगवान जगन्नाथ और बीजेडी
बीजेडी पर 9 अंक का प्रभाव कई दिलचस्प तथ्य सामने लाता है। जैसे कि नवीन पटनायक हर बार उम्मीदवारों की घोषणा से पहले जय जगन्नाथ के पवित्र नाम से उसकी शुरुआत करते हैं। यही नहीं 72 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पहला नाम जगन्नाथ सरका का लिया गया, जिन्हें बिसम कटक से उतारा गया है।

इस लिस्ट में बीजेडी के आखिरी उम्मीदवार का नाम जगन्नाथ नाइक था, जिसे ओडिशा की पटना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के पहले प्रत्याशी का नाम लंबोदर निहाल रहा, जिन्हें कालाहांटी सीट से उतारा गया है। लंबोदर भी भगवान गणेश का दूसरा नाम है।

अंक ज्योतिष में 9 अंक का महत्त्व
अंक ज्योतिष में 9 अंक अच्छे भविष्य, सफलता और नई शुरुआत से जुड़ा है। यह साहस, दृढ़ निश्चय और नेतृत्व के गुणों से भी जुड़ा है। 9 नवग्रह और नौ देवियों से भी जड़ा हुआ अंक है।

इसे भी पढ़ें- वायनाड के अलावा उत्तर भारत से भी लड़ें राहुल गांधी, कांग्रेस को मुस्लिम लीग ने क्यों दी ये सलाह?

ऐसे में लगता है कि बीजेडी ने अपनी स्थापना (1998) के 27वें वर्ष को और 27 वर्षों से इसको संचालित करने वाले नवीन पटनायक इसे अपनी सियासी सफलता की कुंजी मानकर चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+