ओडिशा सीएम ने कंपनी के साथ किया एमओयू साइन, बोले- 'हम खो-खो जैसे अपने स्वदेशी खेलों का समर्थन करना चाहते हैं

ओडिशा में नवीन पटनायक के प्रतिनिधित्‍व वाली बीजू जनता दल की सरकार लगातार खेलों को प्रोत्‍साहन दे रही है। वहीं अब प्रदेश सरकार ने ओडिशा में खो-खो प्रतिभा को बढ़ावा देने के दिशा में मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में अहम कदम उठाया है। राज्‍य में खो-खो में उच्च-प्रदर्शन केंद्र स्थापित करने के लिए आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएम/एनएस इंडिया के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

Odisha Chief Minister Naveen Patnaik

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने एमओयू पर हत्‍साक्षर करने के बाद कहा 'हम खो-खो जैसे अपने स्वदेशी खेलों का समर्थन करना चाहते हैं। खो खो एचपीसी की स्थापना के लिए एएमएनएस के साथ यह साझेदारी भारतीय खेलों के प्रति समर्थन के लिए एक नया मानक स्थापित करेगी।

एमओयू पर जब हस्‍ताक्षर किए इस बैठक में 5टी के अध्यक्ष और नबीन ओडिशा वी के पांडियन भी मौजूद रहे । इस बैठक में खेल और युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा और सचिव विनील कृष्णा ने खेल विभाग का प्रतिनिधित्व किया, जबकि एएम/एनएस का प्रतिनिधित्व केजी कुबोटा और सुपर्णा नंदा ने किया।

आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएम/एनएस इंडिया) के साथ हुए समझौते के तहत ओडिशा में खो-खो के बुनियादी ढांचे के समर्थन में योगदान देगा। इसके अलावा एएमएनएस इंडिया राज्य में खो खो के स्तर को ऊपर उठाने के लिए अनुभवी और समर्पित कोच प्रदान करेगा। एमओयू पर हस्ताक्षर ने खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+