Naveen Patnaik: देश में सबसे लंबे वक्त तक सेवा करने वाले दूसरे सीएम बने पटनायक, जानें पहले नंबर पर कौन?
Naveen Patnaik Record: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम शनिवार, 22 जुलाई को एक और नई उपलब्धि जुड़ गई। जी हां...नवीन पटनायक 22 जुलाई को 23 साल 139 दिनों के कार्यकाल के साथ भारत में किसी राज्य के दसरे सबसे लंबे समय तक सेवाल करने मुख्यमंत्री बन गए।
नवीन पटनायक ने पश्चिमी बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। सीएम पटनायक अब सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं। देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रेकॉर्ड अब भी सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है।

चामलिंग 12 दिसंबर 1994 से 27 मई 2019 तक 24 वर्षों से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे थे। तो वहीं, अब ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक ने 5 मार्च 2000 को कार्यभार संभाला और पिछले 23 साल और 139 दिनों से इस पद पर हैं। जबकि ज्योति बसु 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक 23 साल 137 दिन तक पद पर रहे।
नवीन पटनायक ने अपना राजनीतिक सफर 1997 में अपने पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद शुरू किया था। उन्होंने 26 दिसंबर 1997 को जनता दल से अलग होकर अपने पिता के नाम पर एक नई पार्टी बनाई। पटनायक ने 1998 से 2000 तक केंद्रीय इस्पात और खान मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
पटनायक 1997 से 2000 तक अस्का से संसद (लोकसभा) के सदस्य थे। बता दें कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतती है, तो पटनायक देश में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बनने की राह पर होंगे।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications