Odisha CM Kisan Yojana Next Installment: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, CM किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी?
Odisha CM Kisan Yojana Next Installment: ओडिशा के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की CM किसान योजना (पहले जिसे कालिया योजना - KALIA Yojana कहा जाता था) के तहत किसानों को मिलने वाली अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस योजना के जरिए छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। जानिए इसकी अगली किस्त कब तक आपके खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

कब मिलेगी अगली किस्त?
CM किसान योजना की पिछली किस्त 27 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। यह किस्त ओडिशा के प्रमुख कृषि पर्व नुआखाई के मौके पर किसानों को दी गई थी। यह 2025 की आखिरी किस्त थी। सरकार की ओर से CM किसान योजना की अगली किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 2026 की पहली तिमाही में किसानों के खातों में अगली राशि भेजी जा सकती है।
ओडिशा में इस योजना के तहत किस्तों का वितरण अक्सर त्योहारों और कृषि मौसम को ध्यान में रखकर किया जाता है, जैसे नुआखाई अक्षय तृतीया पर मिलती है।
क्या है ओडिशा की CM किसान योजना?
ओडिशा सरकार की CM किसान योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों के साथ-साथ भूमिहीन कृषि परिवारों को आर्थिक सहारा देना है। छोटे और सीमांत किसानों को हर फसल मौसम में ₹2,000 और साल में कुल ₹4,000 रुपए दिए जाते हैं। यह रकम बीज, खाद, कीटनाशक और मजदूरी जैसे खर्चों के लिए दी जाती है। भूमिहीन किसान परिवारों को साल में कुल ₹12,500 दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इसका उद्देश्य आजीविका के वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा देना है।
किसान योजना का डबल फायदा
ओडिशा के ग्रामीण छोटे और सीमांत किसान CM किसान और PM किसान दोनों योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। CM किसान योजना के तहत ₹4,000 और PM किसान योजना ₹6,000 रूपए मिलते हैं। यानी साल में कुल ₹10,000 रुपये किसानों के खाते में आते हैं।
PM किसान योजना के तहत यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है और इसमें ग्रामीण व शहरी दोनों किसान शामिल होते हैं। CM किसान योजना के तहत हर योग्य भूमिहीन कृषि परिवार को ₹12,500 की आजीविका सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। इस सहायता से परिवार पशुपालन, मत्स्य पालन या अन्य कृषि से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं।
कौन ले सकता है CM किसान योजना का लाभ? (Eligibility)
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी किसान ओडिशा का स्थायी निवासी होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में 5 एकड़ से कम कृषि भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान हों। भूमिहीन कृषि परिवार, जो खेती या उससे जुड़े कार्यों पर निर्भर हों
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- योजना के तहत मिलने वाली रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है
- बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है
- पात्र किसान राज्य सरकार के तय पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से आवेदन कर सकते हैं
किसानों के लिए जरूरी सलाह
अपने बैंक खाते और आधार लिंकिंग की स्थिति चेक करें। मोबाइल नंबर अपडेट रखें, ताकि किस्त से जुड़ा मैसेज मिल सके। योजना से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल सरकारी अपडेट पर भरोसा करें
सरकार की ओर से जैसे ही CM किसान योजना की अगली किस्त की तारीख घोषित की जाएगी, किसानों के खातों में राशि भेजी जाएगी। संभावना है कि यह किस्त 2026 की शुरुआत में किसानों को मिल जाए।












Click it and Unblock the Notifications