ओडिशा: एक दिन में निजी बसों का काटा गया 1 लाख रुपये का चालान, एसोसिएशन ने लगाया ये आरोप
ओडिशा में निजी बसों के खिलाफ जमकर कार्यवाही हो रही है। आलम ये है कि ओडिशा में एक दिन मं निजी बसों के खिलाफ 1 रुपये चालान काटा गया। ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने प्राइवेट बसों के खिलाफ किए गए इन चालानों की 'प्रतिहिंसा' की आलोचना की।

इस कार्रवाई पर गुस्सा दिखाते हुए ऑल ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि (LAccMI) बस सेवा के खिलाफ राज्य में प्राइवेट बस संचाकों ने हड़ताल की थी जिसके लिए राज्य सरकार ने उसके प्रति प्रतिशोधात्मक रवैया अपनाया है।बता दें ओडिशा मे अचानक से शुक्रवार को यहां की प्राइवेट बसों का औचक निरीक्षण विभाग द्वारा किया गया और एक ही दिन में कई प्राइवेट बसों का लाखों रुपये के ई-चालान काटा।
एसोसिएशन ने खुलासा किया कि एक ही दिन में यातायात संबंधी कई नियमों का कथित तौर पर प्राइवेट बसों द्वारा उल्लंघन पर लगभग 1,500 बसों को ई-चालान जारी किया गया है। ओडिशा प्राइवेट बस ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार की कथित प्रतिशोधात्मक रवैये पर निराशा व्यक्त की है।
एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा हमारी केवल एक ही मांग है कि हम (निजी बसें) ब्लॉक से जिले तक संचालित होंगी और मो मस को केवल शहरी क्षेत्रों में ही संचालित करना चाहिए।
बता दें सरकार ने अक्टूबर में दक्षिणी ओडिशा के कुछ जिलों में LAccMI बस सेवा शुरू की थी। जिसके बाद 22 नवंबर को ऑल ओडिशा बस ओनर्स एसोसिएशन ने ओडिशा राज्य मेंलोकेशन एक्सेसिबल मल्टीमॉडल इनिशिएटिव (LAccMI) बस सेवा शुरू करने के खिलाफ भुवनेश्वर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था।
सरकार द्वारा कुछ जिलों में LAccMI बस सेवा शुरू की जिससके निजी बस सेवा मालिक संघ नाराज हो गए थे और उसने इसका कड़ा विरोध किया था। वहीं प्रमुख त्यौहार के दिन दशहरे के समय निजी बस मालिकों ने हड़ताल भी की थी, लेकिन बाद में परिवहन मंत्री ने प्राइवेट बस मालिकों की मांग पर गौर करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद प्राइवेट बस मालिकों ने दशहरे के त्यौहार के दिन यात्रियों को रही असुविधा को देखते हुए हड़ताल उसी दिन वापस ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications