ओडिशा: विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, मौक पर हो गई मौत
नई

विदाई पर रोते-रोते बेहोश हो गई दुल्हन
सोनपुर के जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की शादी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात आई और रात में पूरे रस्मों रिवाज के साथ दोनों की शादी की गई। सुबह के समय जब विदाई का समय आया तो रोजी अपने घरवालों से विदा होने के समय रोने लगी। विदाई के दौरान दुल्हन लगातार रो रही थी। फिर अचानक वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई।

डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया
मौजूद लोगों ने रोजी के चेहरे पर पानी का छिड़का और हाथों की मालिश कर उसे होश में लाने की कोशिश की। लेकिन युवती को होश में लाने में विफल रहे। इसके बाद रोजी को तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया।

रोजी की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग काफी हैरान हैं
मृतका के गांव के एक शख्स ने बताया कि शादी से पहले रोजी काफी तनाव में रहती थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही रोजी ने अपने पिता को खो दिया था। ऐसा बताया गया कि रोजी के मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोजी की शादी करवाई थी। रोजी की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग काफी हैरान हैं। हर कोई दुल्हन की इस तरह हुई मौत के कारण दुखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications