odisha Cabinet: ओडिशा की मांझी सरकार में कौन-कौन होगा मंत्री? शपथ ग्रहण के पहले लिस्ट आई सामने
Odisha BJP Government: ओडिशा को आज (12 जून) 24 साल बाद नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। इसी के साथ दो दशकों के ज्यादा वक्त से काबिज बीजेडी सत्ता का भी अंत हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में बड़े बहुमत के साथ बीजेपी सत्ता में आई है।
बीजेपी नेता, 4 चार बार के विधायक और बड़े आदिवासी नेता मोहन चरण माझी अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। इसी के साथ पार्टी ने केवी सिंह देव और प्रवाती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाया है, जो शाम को कई मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

कौन बन सकते हैं मांझी सरकार में मंत्री?
सीएम और दो डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण से पहले संभावित मंत्रियों के रूप में एक दर्जन से अधिक सीनियर और युवा बीजेपी विधायकों के नामों की चर्चा हैं। ऐसे में जानिए कौन-कौन से वो नाम?
जयनारायण मिश्रा, सुरेश पुजारी, रविनारायण नाइक, लक्ष्मण बाग, सुरमा पाढ़ी और भास्कर माधेई जैसे वरिष्ठ नेताओं के कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बाग को छोड़कर बाकी सभी नेता कम से कम दो बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं।
मालूम हो कि बाग को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है, क्योंकि उन्होंने कांताबंजी विधानसभा सीट से बीजद अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को हराया था।
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबू सिंह, इरासिस आचार्य, संजली मुर्मू, शत्रुघ्न जेना, नवीन कुमार जैन, सरोज कुमार प्रधान, दुर्गा प्रसन नायक, प्रद्युम्न कुमार नायक, प्रदीप बाल सामंत (सुकिंदा), मुकेश महालिंग, नित्यानंद गोंड और सूर्यवंशी सूरज सहित अन्य नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के बेटे पृथ्वीराज हरिचंदन को भी ओडिशा मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि ओडिशा विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित 22 मंत्रिपरिषद सदस्य हैं। भाजपा ने ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) के 24 साल के शासन को समाप्त कर दिया। कुल 147 सीटों में से भाजपा ने 78 सीटें जीतीं। बीजेडी को 51 सीटें मिलीं, जो बहुमत के 74 के आंकड़े से काफी पीछे थीं और कांग्रेस के खाते में 14 सीटें गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications