ओडिशा: अब 'परिवार संपर्क अभियान' शुरू करेगी BJD, हर परिवार तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

ओडिशा में सरकार चला रही बीजू जनता दल (बीजद) 'घरे घर शंख' कार्यक्रम और 'जन संपर्क पदयात्रा' के बाद अब परिवार संपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत पारिवारिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बीजेडी से जुड़े नेताओं ने बताया कि अपने इस नए अभियान के तहत पार्टी पूरे प्रदेश में हर परिवार तक पहुंचेगी और वार्ड स्तर के अपने कार्यकर्ताओं से कहेगी कि वो इन परिवारों को नवीन पटनायक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताएं।

naveen patnaik

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता देबी मिश्रा ने अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, 'प्रदेश के हर वार्ड में पार्टी की कमेटी बनी हुई है। पार्टी के नेता लगातार हर वार्ड में परिवारों के संपर्क में रहते हैं। लेकिन, अब इस अभियान के तहत उन परिवारों के पास जाकर नवीन पटनायक सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।'

अभियान को लेकर विपक्ष ने क्या कहा?
वहीं विपक्ष के नेताओं ने बीजू जनता दल के इस अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि बीजू जनता दल की ये यात्रा कहीं उसकी सरकार की पोल ना खोल दे। विपक्ष नेताओं ने कहा कि बीजू जनता दल में इस समय भारी गुटबाजी है और इसे छिपाने के लिए पार्टी ऐसे हथकंडे अपना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+