ओडिशा: बिजॉय महापात्र नए साल में भाजपा छोड़ कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर ओडिशा राज्य में सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। वहीं जल्द चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला शुरू हो सकता है। 2024 की शुरूआत में पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बिजॉय महापात्रा कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।

दावा किया जा रहा रहा कि जनवरी 2024 में बिजॉ महापात्रा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य दौरे के दौरान कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।
हालांकि अभी तक कांग्रेस ने ऐसे किसी बात या घटनाक्रम की आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस संबंध में महापात्र और पार्टी नेतृत्व की ओर से मध्यस्थों के बीच कई दौर की चर्चा हुई। महापात्र की केंद्रपाड़ा जिले की हालिया यात्रा भी इन अटकलों को हवा दी कि महापात्रा 2024 जनवरी में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
गौरतलब है कि लंबे समय से भाजपा में महापात्रा दरकिनार चल रहे हैं, महापात्रा भी केंद्रपाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इस संबंध में सकारात्मक प्रगति होगी, लेकिन हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार ने कार्यक्रमों पर ब्रेक लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications