Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों का अंतिम आंकड़ा जारी, 288 लोगों की मौत की पुष्टि
Odisha Train Accident final death toll: देश के सबसे भीषण ट्रेन हादसों में से बालासोर में मृतकों का अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया गया है। इस हादसे में 288 लोगों की जान गई है।

Balasore Train Accident Update: 2 जून हुए ओडिशा के बालासोर में दर्दनाक ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का मंगलवार को अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया गया है। पहले जहां 275 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। वहीं अब यह संख्या 288 पहुंच गई है, जिसकी जानकारी ओडिशा के मुख्य सचिव ने दी है।
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि बालासोर के कलेक्टर ने जिला अस्पतालों, मुर्दाघरों और विभिन्न जिलों के कलेक्टरों की रिपोर्ट के मिलान के बाद मृत्यु के अंतिम आंकड़े 288 होने की पुष्टि की है। अब तक 205 से अधिक डेड बॉडी को ट्रांसफर कर दिया गया है।
205 शवों की हुई पहचान
मुख्य सचिव प्रदीप जेना के मुताबिक अभी तक कुल 288 लोगों की मृत्यु हो गई है। 95 शवों का जिला स्तर पर ट्रांसफर किया गया था। 193 शवों को भुवनेश्वर लाया गया था, जिसमें से 110 शवों की पहचान हो गई है। कुल 288 में से 205 शवों की पहचान हो गई है। 83 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
करंट लगने से 40 की मौत
इधर, ट्रेन हादसे को लेकर एक रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि मृतकों में से 40 लोगों की जान करंट लगने से हुई है। रेलवे अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि कम से कम 40 लोगों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे आशंका है कि इन लोगों की करंट लगने से जान गई है।
सीबीआई हादसे की जांच में जुटी
Recommended Video
मंगलवार को बालासोर के दुर्घटना स्थल पर सीबीआई की 10 सदस्यी टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।सीबीआई ने दुर्घटना के संबंध में बालासोर जीआरपीएस, जिला कटक (ओडिशा) में जीआरपीएस केस संख्या 64 दिनांक 03.06.2023 के तहत दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications