Odisha Assembly Exit Poll Result: ओडिशा में BJD-BJP में कांटे की टक्कर, जानें किसकी बन सकती है सरकार?
Odisha Vidhan Sabha Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल के अनुमानों में ओडिशा में हुए लोकसभा चुनावों में जहां भारतीय जनता पार्टी को जबर्दस्त बढ़त दिखाई गई है, वहीं विधानसभा चुनावों में इस रिजल्ट ने दोनों ही दलों की धड़कनें बढ़ा दिए हैं।
इंडिया टुजे ऐक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच भयानक कांटे की टक्कर की संभावना जता दी है।

ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी को 62-80 सीटें- एग्जिट पोल
इस एग्जिट पोल के अनुमानों में ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी दोनों को ही 62 से लेकर 80 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं, जिनके लिए लोकसभा की 21 सीटों के साथ ही चुनाव करवाए गए हैं।
बीजेपी को 42% वोट- एग्जिट पोल
इन अनुमानों के अनुसार बीजेपी को राज्य में 42% वोट मिलने की संभावना है। यह 2019 में उसे मिले 32.49% वोट शेयर से करीब 10% की उछाल है। वहीं बीजेडी को भी 42% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो कि पिछली बार से 3% कम है। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस यहां मुश्किल से 5 से 8 सीटें जीत सकती है। उसे 12% वोट मिलने की संभावना है।
ओडिशा में 2019 के चुनाव परिणाम
2019 में भी ओडिशा में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव करवाए गए थे। तब बीजेडी ने 117 सीटें जीतकर सरकार अपने पास ही सुरक्षित रखी थी। पिछली बार बीजेपी को 23 और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं।
2019 में नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते थे। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने और देश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हो चुके हैं।
बीजेपी ने नवीन पटनायक की स्वास्थ्य को बनाया बड़ा मुद्दा
इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के अन्य नेताओं ने बीजेडी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने सीएम पटनायक के स्वास्थ्य को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है और इस तरह के आरोप लगाए गए हैं कि आईएएस से नेता बने उनके सहयोगी वीके पांडियन को पिछले दरवाजे से मुख्यमंत्री बनाने की कोशिशें चल रही है।
पांडियन मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं, इसलिए यह बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने एक वीडियो बयान जारी करके दावा किया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्होंने यह भी कहा है कि पांडियन उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं हैं।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications