ओडिशा: एयरपोर्ट पर जब्त किए गए 22 लाख के गहने और विदेशी मुद्रा
भुवनेश्वरः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित बिजू पटनायक हवाई अड्डे पर इंटेलिजेंस विंग ने 22 लाख के गहने और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन यात्रियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

तीनों लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे पहले भी इस एयरपोर्ट पर कई बार इस तरह की गिरफ्तारियां हुई हैँ।
इस महीने की शुरुआत में भी बिजू पटनायक हवाई अड्डे से एक यात्री के पास से 20 लाख रुपए के गोल्ड बिस्किट्स जब्त किए गए थे। यात्री मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने की तैयारी में था।












Click it and Unblock the Notifications