Odisha: पारादीप में मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर भीषण आग, 10 छोटी नावें जलकर खाक

Odisha: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के सबसे बड़े बंदरगाह पारादीप में मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर कई नावें आग की चपेट में आ गईं आग बुझाने का काम जारी है। इस बीच किसी की जान के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में नेहरू बंगला मछली पकड़ने के बंदरगाह पर गुरुवार शाम को भीषण आग लगने से 10 मछली पकड़ने वाली नावें जलकर खाक हो गईं।

odisha-news

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पारादीप में डीजल से चलने वाली नावों को एक साथ रखने के कारण आग बहुत जल्द ही अन्य नौ नावों में फैल गई। नावों में डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, मछली पकड़ने के जाल, प्लास्टिक की चीजें, टायर और कपड़े जैसे कई ज्वलनशील पदार्थ थे।

सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पारादीप पोर्ट, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (पीपीएल) और पांच नजदीकी पुलिस थानों की पुलिस समेत अग्निशमन सेवाओं की नौ और टीमों को आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया।

खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन आग लगने की वजह से करोड़ों रुपये की संपत्ति राख हो गई है फिलहाल, पारादीप के नेहरू बंगला मछली पकड़ने वाले बंदरगाह पर 50 से अधिक बड़ी नावें और 400 छोटी नावें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+