उरी अटैक: हॉस्पिटल में घायल बीएसएफ जवान की मौत, अब तक 19 शहीद

भुवनेश्वर। उरी आर्मी ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हुए आतंकी हमले में घायल बीएसएफ जवान पिताबास मांझी की हॉस्पिटल में मौत हो गई। एक और बहादुर लाल को खोने के बाद उरी अटैक में देश के लिए जान देने वाले शहीदों की संख्या 19 हो गई है।

pitabas majhi

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुए थे घायल

पिछले रविवार को हुए उरी अटैक के बाद आतंकियों का सफाया करने के लिए इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान ओडिशा के बीएसफ जवान पिताबास मांझी घायल हो गए थे। उनकी मौत हॉस्पिटल में शनिवार की रात में हुई।

2008 में बीएसएफ में शामिल हुए थे मांझी

ओडिशा में नौपाड़ा जिले के दानोझाला गांव के रहने वाले शहीद पिताबास मांझी ने 2008 में बीएसएफ ज्वाइन किया था।

दशहरा में घर आने वाले थे मांझी

मांझी के घर वाले उनके आने का इंतजार कर रहे थे। वो पिता बनने वाले थे। मांझी ने घरवालों से वादा किया था कि दशहरा में वह घर आएंगे।

इससे पहले वह 26 अगस्त को रथयात्रा के दौरान घर आए थे। 22 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी से बात की थी और कहा था कि वह जल्दी ही घर आएंगे।

राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार

शहीद पिताबास मांझी का दाह संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के उनके गांव दानोझाला में किया गया।

देश के लिए शहीद होने वाले पिताबास मांझी को वनइंडिया का सलाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+