अभिनेता ने फेसबुक पर शेयर की गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक तस्वीरें, लिखा- ये मुझे धोखा दे रही
भुवनेश्वर। ओडिशा के फिल्म एक्टर बालकृष्णा नायक के अपनी गर्लफ्रेंड के आपत्तिजनक हालत में फोटो फेसबुक पर शेयर कर देने का मामला सामने आया है। एक्टर ने भुवनेश्वर की रहने वाली लड़की के फोटो फेसबुक पर पोस्ट किए। लड़की के फोटो फेसबुक पर वायरल हो गए हैं।

एक्टर ने फोटो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये लड़की उसको धोखा दे रही है क्योंकि इसका और भी कई लोगों के साथ संबंध है। एक्टर ने फेसबुक पर ही लड़की के धोखा देने की बात कहते हुए आत्महत्या कर लेने की भी बात कही। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी उनको सोशल मीडिया के जरिए हुई है, मामले को लेकर लड़की या उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications