AAP धरना पार्टी नहीं इसे ऑड-इवन फॉर्मूले ने साबित कर दिया: केजरीवाल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आलोचकों का मुंह बंद करने वाला दावा किया है। केजरीवाल ने कहा है कि ऑड-इवन फॉर्मूला ने यह साबित कर दिया कि 'आप' कोई धरना पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम ने यह बता दिया कि आम आदमी पार्टी गवर्नेंस दे सकती है।

15 जनवरी से रुक जाएबी ऑड-इवन स्कीम
केजरीवाल ने 15 जनवरी के बाद ऑड-इवन स्कीम पर तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि मेरा निजी सुझाव है कि कुछ समय के लिए 15 जनवरी के बाद यह स्कीम रोक दी जानी चाहिए, ताकि हमें भी बीते 15 दिनों के अनुभव को महसूस करने और उसका विश्लेषण करने का वक्त मिले।












Click it and Unblock the Notifications