यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु पर्यवेक्षक, सह-पर्यवेक्षक नियुक्त
बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह- पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
नई दिल्ली, 14 मार्च। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं सह- पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे, जबकि उत्तराखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है, जबकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को मणिपुर का केंद्रीय पर्यवेक्षक जबकि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का केंद्रीय पर्यवेक्षक जबकि मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री एल मुरूगन को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
Recommended Video
बता दें कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से इन चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की है और पार्टी जल्द ही इन राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड में जहां भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है वहीं, गोवा में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने से एक सीट पीछे रह गई और अब वह गोवा में गठबंधन की सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications