Oberoi Family Property Dispute: कौन हैं दूसरी शादी से जन्मी अनास्तासिया, जो ₹49000 Cr. में मांग रही हिस्सा
Oberoi Family Property Dispute: लग्जरी होटल सेक्टर के ओबेरॉय परिवार में 49 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। संपत्ति विवाद में अनास्तासिया ओबेरॉय ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। (Anastasia Oberoi) अनास्तासिया दिवंगत पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय (PRS Oberoi) की दूसरी शादी से जन्मी बेटी हैं।
अनास्तासिया ओबेरॉय ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कंपनी की सालाना आम बैठक के एजेंडे पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें सालाना आम बैठक (एजीएम) में शामिल होने की अनुमति दे दी है।
यह भी पढ़ें- Ratan Tata Memories: कौन हैं कैप्टन जोया, जिनकी रतन टाटा ने न्यूयॉर्क से दिल्ली फ्लाइट में बदल दी जिंदगी

इस मामले में ओबेरॉय ग्रुप की ओर से पेश सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि अनास्तासिया को बोर्ड में शामिल करने और डायरेक्टर बनाने का आश्वासन दिया जा चुका है।
अनास्तासिया ओबेरॉय की जीवनी (Anastasia Oberoi Biography)
ओबेरॉय ग्रुप के पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय की पहली शादी गोल्डी ओबेरॉय से हुई थी। दूसरी शादी मिर्जाना जोजिक से की। मिर्जाना जोजिक की बेटी अनास्तासिया ओबेरॉय है।
अनास्तासिया ओबेरॉय का जन्म 1996 को हुआ। अनास्तासिया ने साल 2015-2019 में स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए की डिग्री ली।

अनास्तासिया ने साल 2019-2020 में लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री और साल 2020-2021 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन के बेयस बिज़नेस स्कूल से रियल स्टेट में एमएससी की डिग्री ली।
अनास्तासिया के पिता पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय का 14 नवंबर 2023 को निधन हो गया। इसके बाद अनास्तासिया का अपने सौतले भाई-बहनों विक्रम एस ओबेराय और नताशा ओबेरॉय व चचेरे भाई अर्जुन ओबेरॉय के साथ संपत्ति का विवाद हो गया।
अनास्तासिया की सौतेली बहन नताशा ओबेरॉय ने वाइन उद्योग में भी अपना नाम बनाया है। 2002 में, उन्होंने चिंकारा वाइन की स्थापना की, जो ऑस्ट्रेलिया में उगाए गए अंगूरों से बढ़िया वाइन तैयार करती है और भारत, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में निर्यात करती है।












Click it and Unblock the Notifications