Ratan Tata Birthday: कौन हैं कैप्टन जोया, जिनकी रतन टाटा ने न्यूयॉर्क से दिल्ली फ्लाइट में बदल दी जिंदगी
Captain Zoya on Ratan Tata: देश के जाने-माने उद्योगपति रहे रतन टाटा का आज 28 दिसंबर 2024 को जन्म दिवस है। (Ratan Tata Birth Anniversary) 87 साल की जिंदगी में रतन टाटा ने भारत के उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं। सबसे सस्ती कार आम लोगों तक पहुंचाईं। उद्योगपति रतन टाटा ने 28 दिसंबर 1937 से लेकर 9 अक्टूबर 2024 तक की जिंदगानी के सफर में अपनी विनम्रता, शालीनता और आदर्शों से कई लोगों का दिल जीता। उन्हीं में से एक हैं कैप्टन जोया। रतन टाटा के अंतिम संस्कार वाले दिन 10 अक्टूबर 2024 को कैप्टन जोया ने उनसे जुड़ा किस्सा शेयर किया, जिसे जोया लाइफ चेंजिंग मानती हैं।
लीडरशिप असल में क्या होती है, यह कोई रतन टाटा से सीखें। बड़ी सादगी और इज़्ज़त के साथ, वह किसी को उनकी महत्ता का अहसास दिलाते हुए प्रेरित कर दिया करते थे। ऐसा ही एक अनुभव एयर इंडिया की पायलट और कैप्टन ज़ोया ने भी किया। रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने एक अद्भुत और प्रेरणादायक किस्सा शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Tata Trusts New Chairman Noel Tata: नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन, रतन टाटा की कुर्सी पर बैठेंगे

कैप्टन जोया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "एक ऐसा पल जो हमेशा के लिए मेरे दिल में बस गया। न्यूयॉर्क से दिल्ली तक की उड़ान में रतन टाटा ने मेरी ज़िंदगी बदल दी। उनकी विनम्रता, शालीनता और आदर्शों ने मुझपर एक गहरा असर छोड़ा, जिसे ताउम्र नहीं भूल पाऊंगी।''
कैप्टन जोया ने पूरा किस्सा शेयर करते हुए लिखा कि न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के बाद मैंने रतन टाटा के साथ फोटो खिंचवाने की मांग की, और जब उठने लगी तो रतन टाटा ने मुझे रोक दिया और कहा- 'कैप्टन, यह आपका सिंहासन है। आपने इसे कमाया है।'
''इतना कहने के बाद उन्होंने मेरे पीछे खड़े होकर फोटो खिंचाई। सादगी से भरी उनकी इस बात ने सच्ची लीडरशिप पर मेरे विश्वास को और मज़बूत कर दिया। यह फोटो हमेशा मेरी प्रेरणा बनी, लेकिन आज इसे शेयर कर मैं उस लेजेंड को श्रद्धांजलि देती हूँ जो हमेशा हमारे दिल में जीवित रहेंगे। आपकी विरासत यूँ ही प्रेरणा बनती रहेगी! सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए जिनके दिलों को आपने छुआ है।
रतन टाटा का उत्तराधिकारी? (Ratan Tata Successor?)
अविवाहित रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तस्वीर साफ हो रही है। उनके 67 वर्षीय भाई नोएल टाटा को टाटा समूह की परोपकारी शाखा, टाटा ट्रस्ट्स, ने 11 अक्टूबर को नोएल टाटा को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Who is Noel Tata? नोएल टाटा वर्तमान में टाटा इंटर, ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट के चेयरमैन हैं। टाटा स्टील, टाइटल के वाइस चेयरमैन की कमान भी इन्हीं के हाथ में है।












Click it and Unblock the Notifications