ओबामा ने दी बधाई, मोदी सरकार के साथ काम करने को उत्सुक

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी के मुताबिक राष्ट्रपति ओबामा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नयी भारतीय सरकार को उनके शपथ-ग्रहण पर बधाई दी है। प्रेस सचिव ने एक बयान में कहा है कि वो नई सरकार के साथ करीबी से काम करने को लेकर उत्सुक हैं। मोदी की सरकार बनने के साथ ही भारत और अमेरिका अपने संबंधों को लेकर सहज हो गए है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में अमेरिका-भारत रणनीतिक नेतृत्व को मजबूत किया जा सके और उनका प्रसार किया जा सके।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर पाकर ओबामा ने फोन कर मोदी को बधाई दी थी। दोनों नेताओं के बीच पहली बार फोन पर हुई बातचीत के दौरान ओबामा ने भाजपा नेता को अमेरिका आने का न्योता भी दिया था ताकि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया जा सके। हलांकि साल 2002 के गुजरात दंगों के बाद 2005 से ही मोदी को वीजा देने से इनकार करते रहे अमेरिका ने कहा कि मोदी राष्ट्राध्यक्ष के रुप में ए-1 वीजा के पात्र होंगे।












Click it and Unblock the Notifications