नुसरत जहां की तबीयत खराब, सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद नुसरत जहां को रविवार यानी 17 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीएमसी सांसद के प्रवक्ता अभिषेक मजूमदार ने बताया कि नुसरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं एक्ट्रेस के परिवार ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें दवा के ओवरडोज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Recommended Video

    Parliament session में नहीं पहुंची Nusrat Jahan,Kolkatta के Apollo Hospital में भर्ती|वनइंडिया हिंदी
    रविवार को अस्पताल में भर्ती कराई गईं नुसरत जहां

    रविवार को अस्पताल में भर्ती कराई गईं नुसरत जहां

    पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां को रविवार रात करीब 9.30 बजे कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके परिवार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया, 'नुसरत को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' परिवार ने बताया कि फिलहाल नुसरत जहां आईसीयू में हैं, वो स्थिर स्थिति में और सचेत हैं।

    सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में एडमिट

    सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में एडमिट

    यही नहीं नुसरत जहां के परिजनों ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया कि उन्हें दवा के ओवरडोज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नुसरत को सांस लेने में परेशानी की वजह से अस्पताल में भरत्यी कराया गया है। फिलहाल अस्पताल की तरफ से टीएमसी सांसद को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जएगा।

    हाल ही शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीर

    हाल ही शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीर

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की थीं। उनके तस्वीर शेयर करने के साथ ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस तस्वीर में नुसरत और निखिल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर शेयर करने के साथ ही टीएमसी सांसद ने एक बेहद रोमांटिक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति से शायराना अंदाज में प्यार भरी बातें कही हैं।

    पति निखिल के लिए शायराना अंदाज में कही ये बातें

    पति निखिल के लिए शायराना अंदाज में कही ये बातें

    एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने लिखा, 'और अचानक मुझे लग रहा कि प्यार भरे सारे गीत तुम्हारे लिए थे...वो वक्त जब मुझे तुम्हारी जरुरत होती है?? अभी और हमेशा...।' इस तस्वीर में नुसरत और निखिल दोनों ही बेहद खास लुक में नजर आए। नुसरत जहां पीले रंग की वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई दीं, साथ ही फुटवियर में काले रंग के लेदर बूट्स कैरी किए हैं। वहीं निखिल ने हूडी और जींस के साथ कैजुअल लुक में नजर आए।

    इसे भी पढ़ें:- हिल स्टेशन पर पति संग रोमांटिक हुईं नुसरत, शायराना अंदाज में कही ये प्यारी बातें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+