हिल स्टेशन पर पति संग रोमांटिक हुईं नुसरत, शायराना अंदाज में कही ये प्यारी बातें

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने Husband Nikhil Jain संग Share की Romantics Pictures, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। चाहे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का मामला हो या फिर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने का तरीका, उनका हर अंदाज सुर्खियां जरूर बटोरता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हाल ही में नुसरत जहां ने पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा की है। उनके तस्वीर शेयर करने के साथ ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस तस्वीर में नुसरत और निखिल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर शेयर करने के साथ ही टीएमसी सांसद ने एक बेहद रोमांटिक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति से शायराना अंदाज में प्यार भरी बातें कही हैं।

    नुसरत जहां ने पति के साथ शेयर की ये तस्वीरें

    नुसरत जहां ने पति के साथ शेयर की ये तस्वीरें

    टीएमसी सांसद नुसरत जहां इन दिनों पति निखिल जैन के साथ बेहत खास समय बिता रही हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब शुक्रवार को नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम पर पति निखिल के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कपल का अंदाज में बहुत ही खास नजर आया। नुसरत जहां ने एक-दो नहीं बल्कि चार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक रोमांटिक नोट भी लिखा है, जिसमें वो पति निखिल से शायराना अंदाज में कुछ कहने की कोशिश की है।

    नुसरत ने लिखा- '...प्यार भरे सारे गीत तुम्हारे लिए थे...'

    नुसरत ने लिखा- '...प्यार भरे सारे गीत तुम्हारे लिए थे...'

    एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने लिखा, 'और अचानक मुझे लग रहा कि प्यार भरे सारे गीत तुम्हारे लिए थे...वो वक्त जब मुझे तुम्हारी जरुरत होती है?? अभी और हमेशा...।' इस तस्वीर में नुसरत और निखिल दोनों ही बेहद खास लुक में नजर आ रहे हैं। नुसरत जहां पीले रंग की वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं, साथ ही फुटवियर में काले रंग के लेदर बूट्स कैरी किए हैं। वहीं निखिल ने हूडी और जींस के साथ कैजुअल लुक में नजर आए हैं।

    कुछ तस्वीरों में टीएमसी सांसद आई अकेले नजर

    कुछ तस्वीरों में टीएमसी सांसद आई अकेले नजर

    नुसरत ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं उनमें से कुछ तस्वीरों में वो अकेले भी नजर आईं है तो वहीं कुछ में उनके पति निखिल जैन उनके साथ हैं। नुसरत ने निखिल के साथ 19 जून को शादी की थी। उन्होंने हिंदू रीति के साथ-साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। नुसरत और निखिल की शादी तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई। बता दें कि नुसरत जहां 2019 लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से चुनाव जीता है और सांसद बनीं।

    कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं नुसरत

    टीएमएसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने जब से शादी की है, तभी से वो कट्टर पंथियों के निशाने पर हैं। भले ही उनके खिलाफ फतवा जारी हो या फिर वो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाए, उनके अंदाज में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। यही वजह है कि वो खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिवाली के मौके पर भी उन्होंने खास वीडियो शेयर किया है और लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इस वीडियों में उनके साथ उनके पति भी नजर आए।

    इसे भी पढ़ें:- दुर्गा पूजा के बाद अब 'सिंदूर खेला' में शामिल हुईं नुसरत जहां, देवबंदी उलेमा के लिए कही ये बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+