मां दुर्गा के गाने पर थिरकीं टीएमसी सांसद नुसरत और मिमी चक्रवर्ती, VIDEO हो रहा वायरल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर से लोग दशहरा के मौके पर पश्चिम बंगाल जाते हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर पश्चिम बंगाल में बनाए गए तरह-तरह के पांडाल लोगों को आकर्षित करते हैं। वहीं, इस महापर्व के शुरू होने से कुछ दिनों पहले टीएमसी की लोकसभा सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर डांस किया है। दिनों सांसदों का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

लाखों लोगों ने देखा दोनों सांसदों का डांस

लाखों लोगों ने देखा दोनों सांसदों का डांस

नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। ये दोनों एक्ट्रेस लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंची हैं। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, फेसबुक पर इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। नुसरत और मिमी के साथ सुभाश्री गांगुली भी इस वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं।

परंपरागत लुक में दोनों अभिनेत्रियों ने किया डांस

परंपरागत लुक में दोनों अभिनेत्रियों ने किया डांस

इस गाने में दोनों अभिनेत्रियां परंपरागत लुक में दिखाई दी हैं। नुसरत जहां ने साड़ी पहनी है, हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नुसरत डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, मिमी चक्रवर्ती ने हरे रंग की साड़ी पहनी है। दुर्गा पूजा का पर्व 3 से 8 अक्टूबर तक चलेगा जिसकी तैयारियों जोरों पर हैं। इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है। बता दें कि नुसरत ने कुछ दिनों पहले ही एक बांग्ला फिल्म भी साइन की है।

फिल्म 'असुर' में दिखेंगी नुसरत जहां

इस फिल्म का नाम 'असुर' है और इसके निर्देशक पावेल हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म 'असुर' की कहानी तीन दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है। इसमें नुसरत के अलावा अभिनेता अबीर चटर्जी और जीत को साइन किया गया है। कुछ दिनों पहले, नुसरत ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म का टीजर पोस्टर भी जारी करते हुए लिखा था कि इन सर्दियों में यह फिल्म रिलीज होगी। शादी के बाद नुसरत जहां ने ये पहली फिल्म साइन की है। नुसरत आखिरी बार साल 2018 में 'नकाब' फिल्म में नजर आई थीं। 2018 में ही उनकी फिल्म 'क्रिसक्रॉस' भी आई थी। इसके बाद से उन्होंने राजनीति और शादी के वजह से किसी प्रोजेक्ट में हाथ नहीं डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+