शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में मनाया रक्षाबंधन, नर्स सरोज ने बांधी राखी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस साल अस्पताल में ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भोपाल के अस्पताल में भर्ती शिवराज सिंह को नर्स सरोज ने राखी बांधी। सरोज की ड्यूटी उसी वार्ड में है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान भर्ती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 25 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है।

nurse Saroj ties rakhi to Madhya Pradesh cm Shivraj Singh Chouhan at hospital in Bhopal

सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल में करीब 8 दिन से भर्ती हैं। सीएम ने अपने स्वास्थ्य को लेकर किए ट्वीट में रविवार को कहा है कि आज अस्पताल में मेरा नौवां दिन है। मैं स्वस्थ हूं, कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। सुबह सैंपल RT-PCR टेस्ट के लिए गया है। रिपोर्ट निगेटिव आई तो कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। रक्षाबंधन की मुबारकबाद देते हुए मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी के इस दौर में रक्षाबंधन का पर्व सावधानी से मनाने की जरूरत है। शिवराज ने रविवार को ट्वीट कर लिखा, कल रक्षा बंधन है, आज अस्पताल से ही प्रदेश की सब बहनों को शुभकामनाएं दे रहा हूं। प्रदेश की मेरी सभी बहनें, प्रसन्न एवं सुखी रहें। आपका भाई मां, बहन और बेटियों के सशक्तिकरण का काम पूरी ताकत से करता रहेगा।

बता दें कि रक्षाबंधन का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन सावन का आखिरी दिन होता है, इसी कारण इसे श्रावणी या सलूनो भी कहा जाता है। रक्षाबंधन पर बहनें, भाई को राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं और रक्षा का वचन देते हैं। इस त्योहार पर कई जगह वृक्ष और भगवान को भी राखी बांधने की परंपरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+