लापता होते हजारों बच्चे, मिलते कुछ ही
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारत में बच्चों के गुम होने का सिलसिला जारी रहा चालू साल भी। इस साल अप्रैल के महीने तक करीब 16 हजार बच्चों के गुम होने की शिकायतें लिखवाई गईं पुलिस में। उनमें से सिर्फ 6921 मिले।
सन 2014 में 73 हजार बच्चे गुम हुए और मिले 31 हजार से कुछ अधिक। 2013 में 77 हजार से ज्यादा बच्चे गुम हुए तथा मिले 41 हजार। 2012 में 65 हजार से कुछ ज्यादा बच्चे लापता हुए और मिले करीब 27 हजार।नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने उक्त जानकारी दी।
बढ़ता आंकड़ा
इसमें कोई शक नहीं है कि देश में लापता होने वाले बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इन्हें कैसे सुरक्षित रखा जाए, सरकार को इस तरफ गंभीरता से कदम उठाने होंगे।
यौन-शोषण से अपने बच्चों को बचाने के लिए जरूर पढ़ें यह बातें
वजह गरीबी
जानकार मानते हैं कि गरीबी के कारण भी बहुत से बच्चे अपने घरों से चले जाते हैं। एक बात और भी। देश के सुदूर इलाकों में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह भी काम कर रहे हैं। ये बच्चों को अगवा कर लेते हैं। उसके बाद इनसे अपने हिसाब से काम करवाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications