Uttarakhand: लगातार बढ़ रही है शवों की संख्या, अब तक इतने शव बरामद

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में अब मारे गए लोगों में से फिलहाल 10 लोगों के शव बारामद किया जा चुके हैं।

नई दिल्ली। Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने की घटना ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में अब मारे गए लोगों में से फिलहाल 10 लोगों के शव बारामद किया जा चुके हैं। हालांकि, इस हादसे में 150 से अधिक लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने बताया, "हादसे वाली जगह पर लगभग 100 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे।

Recommended Video

    Chamoli Glacier Burst: Uttrakhand में Glacier फटने से 150 लोगों के लापता की आशंका | वनइंडिया हिंदी
    Uttarakhand

    जिनमें से 10 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं। शवों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर बचाव एवं सहायता के लिए 250 आईटीबीपी के जवान मौजूद हैं। जल्द ही इंडियन आर्मी के जवानों के भी घटना स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।"

    यह भी पढ़ें: चमोली के हालात पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता, पीएम बोले- उत्तराखंड के साथ खड़ा है भारत

    उन्होंने आगे कहा, "उत्तराखंड में तपोवन बांध के पास एक निर्माणाधीन सुरंग थी जहां लगभग 20 मजदूर फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर तैनात ITBP की टीम बचाव अभियान चला रही है। लापता लोगों की जानकारी जुटाने के लिए हम एनटीपीसी की प्रबंधन टीम के संपर्क में हैं।"

    आपको बता दें कि शवों को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चमोली स्थित तपोवन बांध के पास सुरंग पर फंसे लोगों को बचाने के बचाव अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली में एक ग्लेशियर टूट गया था, जिसके बाद धौलीगंगा नदी का बहाव काफी तेज हो गया। इस भीषण हादसे में कई लोगों के लापता होने और कई लोगों के नदी के तेज बहाव में बह जाने की खबर है।

    इस हादसे में 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। नदी के आस-पास के इलाके खाली करा दिये गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में वहां चलाए जा रहे कई प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों की सहायता के लिए ITBP, SDRF और NDRF कई टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+