चमोली के हालात पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताई चिंता, पीएम बोले- उत्तराखंड के साथ खड़ा है भारत
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के हालातों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की।
नई दिल्ली। Uttarakhand: उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के हालातों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा,"उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव कार्य और राहत कार्यों में अपडेट प्राप्त कर रहे हैं।"
Recommended Video

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उत्तराखंड के इस हालसे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "जोशीमठ, उत्तराखंड के पास ग्लेशियर के फटने से बुरी तरह चिंतित हूं, जो इस क्षेत्र में विनाश का कारण बना। मैं लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। विश्वास है कि जमीन पर बचाव और राहत अभियान अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।" गौरतलब है कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली में एक ग्लेशियर टूट गया था, जिसके बाद धौलीगंगा नदी का बहाव काफी तेज हो गया।
यह भी पढ़ें: ग्लेशियर टूटने की खबर सुन उत्तराखंड के लोगों के रोंगटे हुए खड़े, आंखों के सामने आया 2013 की तबाही का मंजर
इस भीषण हादसे में कई लोगों के लापता होने और कई लोगों के नदी के तेज बहाव में बह जाने की खबर है। इस हादसे में 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। नदी के आस-पास के इलाके खाली करा दिये गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में वहां चलाए जा रहे कई प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है।
लोगों की सहायता के लिए ITBP, SDRF और NDRF कई टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं। रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070 या 9557444486 जारी किये गए हैं। यदि कोई व्यक्ति कहीं फंसा है तो वह इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications