Nua O Campaign: ओडिशा सरकार युवाओं के लिए शुरू करेगी अभियान, क्या होगा असर? जानिए
Nua O Campaign: ओडिशा में सशक्त समाज के निर्माण और युवाओं का विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में 'नुआ ओ' अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। जिसके तहत खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल समेत 6 खेल शामिल किए गए हैं। जिसके तहत 13-35 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को शामिल किया जाएगा।
ओडिशा सरकार राज्य में खेल प्रतियोगिता को बढ़ावा के उद्देश्य से पहल 'नुआ ओ' अभियान को पूरे प्रदेश में लागू करेगी। शुरुआती दौर में 47,000 से अधिक टीमों ने पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों के बीच खेल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कराया है। 19,701 टीमों ने क्रिकेट के लिए पंजीकरण के पूल से पंजीकरण कराया है। जबकि लगभग 8,385 टीमों ने फुटबॉल के लिए साइन अप किया है।

वॉलीबॉल में 7,567 टीमों के साथ-साथ कबड्डी में 6202 टीमों ने पंजीकरण कराया है। खो-खो और हॉकी में क्रमशः 4,209 और 1,683 टीमों का पंजीकरण हुआ है। विशेष रूप से, 5,000 से अधिक टीम पंजीकरण महिला वर्ग में हैं।
वहीं पीएमएवाई-यू परियोजना के तहत ओडिशा सरकार बड़े स्तर पर लोगों को आवास मुहैया करा रही है। सरकार ने 1,71,631 आवास बनाए जाने का लक्ष्य है। जिसमें से 1,51,243 घर, लगभग 88 प्रतिशत स्वीकृत किये जा चुके हैं, जबकि लगभग 23 प्रतिशत स्वीकृत मकान अभी भी पूरे नहीं हुए हैं।
राज्य में चुनाव से पहले बीजद सरकार अपने सभी वायदे पूरा करना चाहती है। हाल में में यूएलबी को 4 मार्च, 2024 तक स्वीकृत आवास इकाइयों को पूरा करने के लिए कहा गया है। यूएलबी के प्रदर्शन को परियोजनाओं के निष्पादन और घरों के पूरा होने के आधार पर मापा जाएगा। उच्च प्रदर्शन करने वाले यूएलबी को भी सम्मानित किया जाएगा।
ओयूएचएम अधिकारियों के अनुसार, पीएमएवाई-यू के तहत शहरी क्षेत्रों में कुल 28,472 आवास इकाइयां निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, जबकि पिछले तीन महीनों में स्वीकृत 18,769 आवास इकाइयों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications