पाक को आतंकवाद पर कड़ा संदेश देने को तैयार भारत

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच 23 और 24 अगस्‍त को होने वाली राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्‍तर की वार्ता किसी भी सूरत में कैंसिल नहीं होगी। सूत्रों की मानें तो 23 अगस्‍त को जब पाक एनएसए सरताज अजीज और भारत के एनएसए अजित डोवाल के बीच मुलाकात होगी तो पाक को साफ कर दिया जाएगा कि वह सीमा पार से हो रही फायरिंग में शामिल आतंकी तत्‍वों को दूर रखे।

india-pakistan-flags

भारत नहीं कैंसिल करेगा वार्ता

सूत्रों की ओर से जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक भले ही सीमा पार से लगातार फा‍यरिंग जारी हो या फिर अलगाववादियों को न्‍यौता दिया गया, भारत किसी भी तरह से पाक के साथ हो रही इस वार्ता को नहीं टालेगा।

बुधवार को यह खबर आने के बाद पाक उच्‍चायोग में कश्‍मीर के अलगाववादियों से मिलने के लिए पाक एनएसए सरताज अजीज की ओर से एक इनवाइट भेजा गया था, इस तरह की शंकाएं उत्‍पन्‍न हो गई थीं कि भारत अब इस वार्ता को पहले की ही तरह कैंसिल कर देगा। लेकिन इस तरह का कोई कदम भारत उठाने के मूड में नहीं है।

पाक से होगी क्‍या बात

सूत्रों के मुताबिक भारत इस बात के लिए तैयार हो चुका है कि बातचीत की शुरुआत के समय पाक की ओर से बलूचिस्‍तान में भारत की गतिविधियां और इस तरह के कई आरोप लगाए जाएंगे। लेकिन भारत पाक में जारी आतंकवाद, सीमा पर आतंकियों के ओर से फायरिंग और इस तरह के सभी मुद्दों को उठाएगा।

इसके साथ ही भारत पाक को यह भी साफ कर देगा कि उसके देश में मौजूद आतंकी तत्‍वों पर बड़ी कार्रवाई हो। सीमा पार से हो रही फायरिंग में पाक सेना के अलावा आतंकी तत्‍तों का भी हाथ है।

अलगाववादियों को न्‍यौते से नाराज भारत

पाक की ओर से हुर्रियत के नेताओं को भेजे गए निमंत्रण पर भारत को सख्‍त आपत्ति है। भारत इसके बाद इस वार्ता के पक्ष में नहीं है। वार्ता के दौरान पाक को यह भी बताया जाएगा कि अगर अलगाववादी अपने एजेंडे पर चलते रहे तो फिर बातचीत सही दिशा में नहीं बढ़ सकेगी।

पाक के सामने भारत इसे लेकर अपनी नाखुशी को भी जाहिर करेगा। अधिकारियों के मुताबिक पाक में एक वर्ग मौजूद है जो नहीं चाहता है कि बातचीत हो। पाक यह भी जानता है कि अलगाववादियों से बातचीत भारत को नाराज कर सकती
है। भारत उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। पाक यह‍ उम्‍मीद कर रहा है कि भारत इस वार्ता को कैंसिल करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+